ब‍िहार: राजकीय मेले खुलेआम शराब बेचने पर गृह विभाग का एक्सन, RJD ने सरकार को घेरा 

ब‍िहार में शराब बंदी के बाद मेले में खुलेआम शराब बिक रही थी. वीड‍ियो वायरल हुआ था तो गृह व‍िभाग एक्‍सन में आया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिहार के समस्तीपुर जिले में लगे राजकीय मेले में खुलेआम शराब बिक रही थीं.

समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवारा में निषादों की धर्मस्थली बाबा केवल स्थान धाम राजकीय मेले में खुलेआम शराब ब‍िक रही थी. इसका वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है. अब मेला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. प्रशासनिक अधिकारी अब इसकी छानबीन में जुट गए हैं. वीडियो और फोटो के आधार पर कारोबारी की भी पहचान की जा रही है.

डीएसपी को सौंपी जांच 

वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने इसकी जांच पटोरी डीएसपी बीके मेधावी को सौंपी दी. बीके मेधावी के नेतृत्व में टीम गठ‍ित कर दी गई है. अब 24 घंटे में जांच करके रिपोर्ट गृह विभाग पटना को भेजा जाएगा. खुलेआम काउंटर पर रखकर शराब की बिक्री का वीडियो वायरल होने के बाद अब तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं. 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

राजद के सोशल मीडिया पेज पर भी वीडियो शेयर कर सरकार के शराबबंदी कानून पर सवालिया निशान उठाए गये हैं. हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि फोटो और वीडियो की पड़ताल की जा रही है. लोगों के पहचान की जा रही है. संबंधित लोगों पर कार्रवाई होगी.

Advertisement

टेबल पर सजी बोतलें और ग्लास 

वायरल वीडियो में तीन अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब की बोतलें टेबल पर खुली रखी दिखाई दे रही है. साथ में एक ग्लास भी रखा नजर आ रहा है, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि वहां चोरी-छिपे शराब की बिक्री की जा रही थी. वीडियो में एक युवक बोतलों के पास खड़ा खीरा काटते हुए भी दिख रहा है. वहां मौजूद कुछ लोगों ने जब इस पर आपत्ति जताई तो भी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया.

मेले के उद्घाटन में मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहे.

उद्घाटन में मंत्री और अधिकारी रहे

राजकीय मेले का उद्घाटन बुधवार को  केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी, स्थानीय विधायक रणविजय साहू और समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ था. ऐसे में कुछ ही घंटों बाद रात में इस तरह की घटना सामने आना प्रशासन की निगरानी पर सवाल खड़े करता है. उसी दिन देर शाम पूर्व मंत्री मुकेश सहनी भी यहां पहुंचे थे.

Advertisement

समस्तीपुर से अविनाश कुमार की रिपोर्ट. 

यह भी पढ़ें: ये क्या कर दिया ! महाराष्ट्र के अस्पताल में मासूम की सर्जरी में चूक, डॉक्टर ने निकाल दी गलत हाथ की उंगली

Featured Video Of The Day
Iran का Israel पर भयंकर पलटवार! बीरशेवा के Chemical Plant में जबरदस्त हमला, काला धुआं छा गया | War