बिहार सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी को फोन कर जाना लालू यादव का हाल

बिहार के सीएम नीतीश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि फिलहाल सब ठीक है, उन्होंने लालू का हाल जानने के लिए तेजस्वी यादव से भी बात की.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
नीतीश कुमार ने तेजस्वी से की बात

देश के दिग्गज नेता लालू प्रसादव यादव का बीते दिन ही सिंगापुर के अस्पताल में सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ. उनके परिवार ने बीते दिन उनके सफल ऑपरेशन के बारे में सोशल मीडिया पर भी जानकारी दी थी. जब इसी बारे में बिहार के सीएम नीतीश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि फिलहाल सब ठीक है, उन्होंने लालू का हाल जानने के लिए तेजस्वी यादव से भी बात की.

नीतीश कुमार ने बताया कि कल ही उन्होंने फोन कर लालू का हाल-चाल जाना, उनकी सर्जरी सफल रही ये अच्छी बात है. ये खुशी की बात है कि सब कुछ ठीक रहा. लालू यादव किडनी की समस्या से जूझ रहे थे, जिस वजह से उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया. आपको बता दें कि लालू को उन्हीं की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी डोनेट की. फिलहाल लालू और उनकी बेटी दोनों की सेहत अच्छी बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें : ठाकरे और शिंदे खेमे के बीच की कानूनी लड़ाई पर सुप्रीम कोर्ट इस दिन करेगा सुनवाई

ये भी पढ़ें : अदालत की अवमानना केस: 'कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने दिल्ली HC से बिना शर्त मांगी माफी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: जंग में ईरान पर जमीनी हमला करेंगे Donald Trump? | Mic On Hai