4 minutes ago
पटना:

Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: बांकीपुर में वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझान में जन सुराज के प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. पोस्टल बैलेट में पीके 800 वोटों से आगे थे. ईवीएम की गिनती के बाद सामने आए दूसरे रुझान में पीके ने 1156 वोटों की बढ़त बना ली है. पटना के एएन कॉलेज में बनाए गए काउटिंग सेंटर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई. पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई. अब ईवीएम की गिनती शुरू हो चुकी है. बांकीपुर, राजधानी का एक अहम इलाका है. यह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट थी. उनके राज्यसभा जाने के बाद यहां उपचुनाव हुआ. जिसमें बीजेपी की ओर से नीरज सिन्हा चुनावी मैदान में हैं. दूसरी ओर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर हैं. वहीं राजद से यहां रेखा गुप्ता मैदान में हैं. मुख्य मुकाबला इन्हीं तीन उम्मीदवारों में होना है. 30 जुलाई को यहां मतदान हुआ था. मतदान की रफ्तार को धीमी थी. बांकीपुर में महज 34.3 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. 

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 के नतीजों के पल-पल के अपडेट जानें NDTV के इस लाइव ब्लॉग पर...

यह भी पढ़ें - बीजेपी के वोटर रूठे या नहीं चला प्रशांत किशोर का जादू? जानें बांकीपुर में कम वोटिंग का गणित

यह भी पढे़ं - बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप, बोले- 'पुलिस ने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को डराया'

Bankipur Bypoll Election Result LIVE Updates:

Aug 03, 2026 10:28 (IST)

Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दूसरे राउंड के आधिकारिक आंकड़े में कौन कहां?

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में चल रहे वोटों की गिनती के दूसरे राउंड के आधिकारिक आंकड़े सामने आ गए हैं. दूसरे राउंड की गिनती के बाद भी प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. भाजपा के नीरज सिन्हा दूसरे नंबर तो राजद की रेखा गुप्ता तीसरे नंबर पर चल रही हैं. 

Aug 03, 2026 10:17 (IST)

Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: दूसरे राउंड के आधिकारिक आंकड़ों में भी प्रशांत किशोर आगे

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में चल रहे वोटों की गिनती के दूसरे राउंड के आधिकारिक आंकड़े सामने आ गए हैं. दूसरे राउंड की गिनती के बाद भी प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं.  

प्रशांत किशोर - 3795

नीरज सिन्हा - 2634

Aug 03, 2026 10:04 (IST)

Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: कांग्रेस सांसद ने प्रशांत किशोर को दी शुभकामनाएं, बांकीपुर में आगे चल रहे पीके

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की राजनीतिक संभावनाओं पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा, "मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं, और निश्चित रूप से, हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है. देखते हैं कि उनकी रणनीति कितनी सफल होती है और वे जनता का कितना भरोसा जीत पाते हैं. क्योंकि उन्होंने कई वादे किए थे, और हम उम्मीद करते हैं कि वे उन वादों को पूरा करेंगे. वैसे भी, लोकतंत्र में दोनों ही पहलू होते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने हाल के वर्षों में एक नई पार्टी बनाई है; उन्होंने खुद पिछला चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन इस बार वे चुनाव लड़ रहे है. इसलिए, मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं..."

Aug 03, 2026 09:46 (IST)

Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: दूसरे राउंड की गिनती के बाद पीके ने बनाई 1156 वोटों की बढ़त

बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे निकलते नजर आ रहे हैं. दूसरे राउंड की गिनती के बाद पीके ने 1156 वोटों की बढ़त बना ली है. दूसरे राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर को 3790 वोट मिले. जबकि बीजेपी 2634 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है. ऐसे में पीके ने 1156 वोटों की बढ़त बना ली है. 

Advertisement
Aug 03, 2026 09:42 (IST)

Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: चुनाव आयोग के रुझान में पीके 862 वोटों से आगे

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में भी प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. EC की रिपोर्ट में प्रशांत किशोर 862 वोटों से आगे चल रहे हैं. 

  • प्रशांत किशोर को अभी तक 2225 वोट मिले.
  • दूसरे नंबर पर बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा हैं. उन्हें 1363 वोट मिले. 
  • तीसरे नंबर पर राजद की रेखा कुमारी है. रेखा को 505 वोट मिले हैं.

Aug 03, 2026 09:35 (IST)

Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: बांकीपुर में पीके दूसरे रुझान में चल रहे आगे

बांकीपुर में पोस्टल बैलेट के बाद अब ईवीएम का रुझान भी सामने आने लगा है. बांकीपुर से सामने आए दूसरे रुझान में प्रशांत किशोर करीब एक हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. प्रशांत किशोर को अभी तक कुल करीब 3500 वोट मिल चुके हैं. जबकि बीजेपी के प्रत्याशी को 2600 मिले है. राजद तीसरे नंबर पर चल रही है.  

Advertisement
Aug 03, 2026 09:20 (IST)

Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: प्रशांत किशोर चल रहे आगे, कहा था- बांकीपुर देगा बदलाव का संदेश

बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे आ रहे हैं. इससे पहले प्रशांत किशोर ने दावा किया हैं कि इस चुनाव में जातिगत राजनीति की दीवार टूटेगी. बांकीपुर बदलाव का संदेश देगा. उन्होंने मतदान के बाद भी अपनी जीत का भरोसा जताया था. अभी पोस्टल बैलेट की गिनती में प्रशांत किशोर 800 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Aug 03, 2026 09:03 (IST)

Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: बांकीपुर में बैलेट पेपर की काउंटिंग में प्रशांत किशोर 800 वोटों से आगे

बांकीपुर में बैलेट पेपर की काउटिंग में प्रशांत किशोर 800 वोटों से आगे चल रहे हैं. बैलेट पेपर के पहले रुझान में प्रशांत किशोर को करीब 2220 वोट मिले है. बीजेपी के प्रत्याशी को 1423 वोट मिले हैं. जबकि राजद की रेखा गुप्ता को 501 वोट मिले है,

Aug 03, 2026 08:58 (IST)

Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: बांकीपुर में लड्डू बनवा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्या कहा

बांकीपुर में वोटों की गिनती जारी है. इस बीच भाजपा कार्यकर्ता लड्डू बनवा रहे हैं. भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्ण कुमार कल्लू ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी, एनडीए के प्रत्याशी, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाई नीरज सिन्हा की भव्य जीत हो रही है और जश्न की भव्य तैयारी चल रही है." भाजपा कार्यकर्ता सत्यप्रकाश ने कहा, "हम लोग आज भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज सिन्हा की भारी मतों से होने वाली जीत के लिए पहले से तैयारी में लगे हुए हैं, ताकि पूरे समाज में यह बात जाए कि भारतीय जनता पार्टी का कमल फिर से बांकीपुर में खिला है. उसके उपलक्ष्य में खुशी बांटने के लिए हम लोग लड्डुओं की तैयारी कर रहे हैं..."

Aug 03, 2026 08:43 (IST)

Bankipur Election Result LIVE: हरिहर नाथ मंदिर में पूजा करने के बाद बांकीपुर चुनाव पर क्या बोले तेजस्वी यादव

हरिहर नाथ मंदिर में पूजा करने के बाद तेजस्वी ने कहा- सावन के पहले सोमवार पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं. हम सब यहां हरिहर नाथ मंदिर में इकट्ठा हुए हैं. हमारे परिवार का सोनपुर के बाबा हरिहर नाथ से बहुत पुराना और गहरा रिश्ता रहा है... प्रशासन से मेरी अपील है कि वे यह पक्का करें कि भक्तों को कोई परेशानी न हो; सब कुछ अच्छे से मैनेज किया जाए ताकि सभी को बाबा का आशीर्वाद मिल सके. बाबा हमें महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध जैसी समस्याओं से लड़ने की ताकत दें, ताकि हम बेरोजगारी को खत्म कर सकें और महंगाई पर काबू पा सकें..." बांकीपुर उपचुनाव पर तेजस्वी ने कहा- चुनाव तो होते ही रहते हैं."

Advertisement
Aug 03, 2026 08:41 (IST)

Bankipur By Election Results 2026 Live: बांकीपुर में भाजपा को जीत का भरोसा, बनवाए जा रहे दो क्विंटल लड्डू

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले भाजपा ने जीत का भरोसा जताया है. भाजपा नेता कृष्ण कुमार कल्लू ने जश्न की तैयारियां शुरू कर दी हैं. जीत की खुशी में दो क्विंटल लड्डू बनवाए जा रहे हैं, जिन्हें मतगणना में जीत मिलने के बाद कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच वितरित किया जाएगा.

Aug 03, 2026 08:37 (IST)

Bankipur By Election Results 2026 Live: बांकीपुर में वोटों की गिनती के बीच हरिहर नाथ मंदिर पहुंचे तेजस्वी

बांकीपुर में वोटों की गिनती चल रही है. इस बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोनपुर स्थित हरिहर नाथ मंदिर में पूजा करने पहुंचे हैं. आज सावन की पहली सोमवारी है. ऐसे में सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. अभी थोड़ी देर पहले तेजस्वी ने हरिहर नाथ मंदिर में पूजा की. 

Advertisement
Aug 03, 2026 08:32 (IST)

Bankipur By Election Results 2026 Live: बांकीपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी, अब ईवीएम की गिनती शुरू

बांकीपुर उपनुनाव की वोटों की गिनती जारी है. सुबह 8 से साढ़े 8 बजे तक पोस्टल बैलेट की गिनती हुई. पटना के एएन कॉलेज में चल रही काउटिंग में अब ईवीएम की वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. कॉलेज के बाहर सुरक्षा के कड़े इतंजाम किए गए हैं.  

Aug 03, 2026 08:11 (IST)

By Election Results 2026 Live: तीन राज्य की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव की काउटिंग शुरू

बांकीपुर के साथ-साथ मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. तीन अलग-अलग राज्यों की तीन अलग-अलग सीटों के नतीजे आएंगे. इन तीन में दो सीटें पहले से बीजेपी के पास थी. 

Aug 03, 2026 08:00 (IST)

Bankipur By Election Results 2026 Live: बांकीपुर में वोटों की गिनती शुरू

बांकीपुर में वोटों की गिनती शुरू हो गई है. पटना के एएन कॉलेज में बनाए गए काउटिंग सेंटर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई. पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है. साढ़े 8 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू होगी.

Aug 03, 2026 07:40 (IST)

Bihar Bypoll Result LIVE: बांकीपुर बीजेपी का गढ़, 30 साल से यहां भाजपा को कोई हरा नहीं पाया

राजधानी पटना के शहरी इलाके में स्थित बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ कहलाती है. यहां 30 साल से भाजपा को कोई हरा नहीं पाया. 1995 से लगातार इस सीट पर भाजपा का कब्जा है. पहले नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा और उसके बाद उनके पुत्र नितिन नवीन लगातार यहां से चुनाव जीतते रहे. 2025 के चुनाव में बांकीपुर से विधायक चुने गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा चले गए. इसके बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जिससे यह सीट खाली हुई और उपचुनाव करना पड़ रहा है.

Aug 03, 2026 07:35 (IST)

Bankipur By Election Results 2026 Live: 422 बूथों की गिनती के लिए नियमानुसार साढ़े 6 घंटे का समय लगेंगे

अधिकारियों के अनुसार बांकीपुर के सभी 422 मतदान केंद्रों की गिनती के लिए नियमानुसार 6 घंटे 35 मिनट का समय लगेगा. ऐसे में आधिकारिक रिजल्ट दोपहर तीन बजे तक आने की उम्मीद है. हालांकि रुझान तो सुबह से ही आने लगेगा. लेकिन वोटिंग कम हुई है. तीन प्रमुख उम्मीदवार सहित कुल 25 प्रत्याशी मैदान में हैं, ऐसे में जीत-हार का अंतर कम होने की उम्मीद है.

Aug 03, 2026 07:28 (IST)

Bankipur By Election Results 2026 Live: पहले आधे घंटे पोस्टल बैलेट की होगी गिनती

वोटों की गिनती के शुरुआती आधे घंटे तक पोस्टल बैलेट की गिनती होगी. जिसके बाद एक-एक कर ईवीएम खुलेंगे. जैसे-जैसे ईवीएम की गिनती होती जाएगी, वैसे-वैसे राउंडवार रुझान आते रहेंगे.

Aug 03, 2026 07:21 (IST)

Bihar Bypoll Result LIVE: बांकीपुर में वोटों की गिनती के लिए बनाए गए 15 टेबल

बांकीपुर उपचुनाव की काउटिंग के लिए कुल 15 टेबल बनाए गए है. जिसमें 14 टेबल पर वोटों की गिनती होगी. एक टेबल पर निर्वाची पदाधिकारी होंगे. 

Aug 03, 2026 07:12 (IST)

Bankipur Assembly Seat LIVE: बांकीपुर रिजल्ट के लिए पटना ट्रैफिक पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के रिजल्ट को लेकर काउंटिंग सेंटर में सरगर्मी तेज है. इस बीच ट्रैफिक पुलिस ने आने वाले लोगों को सलाह दी है कि वे अपनी गाड़ियां तय सुरक्षित जगहों पर पार्क करें और गेट नंबर 2 से अंदर आएं, क्योंकि मीडिया सेंटर एंट्री गेट से थोड़ी ही दूरी पर है. वोटों की गिनती पटना में अनुग्रह नारायण कॉलेज हो रही है. 

Aug 03, 2026 07:05 (IST)

Bankipur Vote Counting LIVE: AN कॉलेज में सुबह 8 बजे से काउटिंग, हलचल अभी से तेज

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती आज एएन कॉलेज में होगी. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी. लेकिन काउंटिंग सेंटर पर अभी से हलचल तेज हो गई है. कॉलेज के गेट पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात है. सामने आए वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि काउटिंग सेंटर पर पास कैसी सरगर्मी है?

Aug 03, 2026 07:01 (IST)

Bankipur By-poll Result LIVE: छात्र आंदोलन के बाद का पहला चुनाव, जेन-जी का वोट किसे?

हाल ही में देश भर में हुए छात्र विरोध प्रदर्शनों के बाद, इस सीट के नतीजे से इलाके की राजनीति का अंदाजा लगाया जा सकेगा. इस सीट के नतीजे से यह भी दिखेगा कि जेन-जी ने किसे वोटिंग किया है? यह सीट बीजेपी नेता नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भी बांकीपुर उपचुनाव में अपनी किस्तम आजमाई है. बीजेपी के सबसे मजबूत गढ़ों में से एक में अपनी जाति-मुक्त और बीजेपी-विरोधी राजनीति को प्रशांत किशोर परख रहे हैं.

Featured Video Of The Day
पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल, सांसद पर किसने की हमले की कोशिश?
Topics mentioned in this article
Prashant Kishor
Prashant Kishor Bankipur By-election
Bankipur Result
Bankipur Election Results
Bihar Bypoll LIVE Updates