बेंगलुरु में पाइपलाइन चैंबर से मिला छात्र का शव, हादसा या लापरवाही, जांच जारी

बेंगलुरु के कनकपुरा रोड पर वाटर बोर्ड के निर्माण स्थल से तीन दिन से लापता कक्षा 9 के छात्र प्रीतम का शव बरामद हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बेंगलुरु के कनकपुरा रोड स्थित वाटर बोर्ड के निर्माण स्थल से कक्षा नौ के छात्र प्रीतम का शव बरामद हुआ है
  • प्रीतम तीन दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था और पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी
  • स्थानीय मजदूरों को तेज दुर्गंध महसूस हुई, जिससे वे कंक्रीट चैंबर में तैरते हुए छात्र के शव तक पहुंचे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:

बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लापता चल रहे कक्षा 9 के छात्र का शव कनकपुरा रोड स्थित वाटर बोर्ड के चल रहे निर्माण कार्य स्थल से बरामद हुआ. मृत छात्र की पहचान प्रीतम के रूप में हुई है, जो तीन दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था. परिवार ने उसकी खोजबीन के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसी दौरान 29 जनवरी को कग्गलिपुरा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई गई थी.

कैसे हुआ खुलासा?

शनिवार को घटनास्थल के पास काम कर रहे स्थानीय लोग और मजदूरों को अचानक एक तेज दुर्गंध महसूस हुई. दुर्गंध का पीछा करते हुए वे पाइपलाइन रोड, कनकपुरा रोड पर वाटर बोर्ड की ओर से चल रही पाइपलाइन बिछाने की परियोजना के एक हिस्से तक पहुंचे. 

वहां मौजूद एक कंक्रीट चैंबर के भीतर कुछ तैरता हुआ दिखाई दिया. नजदीक जाकर देखने पर पता चला कि वह एक किशोर का शव है. मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया.

हत्या या हादसा?

फिलहाल यह जांच की जा रही है कि क्या छात्र दुर्घटनावश खुले चैंबर में गिर गया था या फिर किसी अन्य कारण से उसकी मौत हुई. प्रारंभिक सूचना के अनुसार, चैंबर का ढक्कन किसने और कब खोला यह भी जांच का विषय है. वाटर बोर्ड अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस पहलू की गहराई से जांच की जाएगी.

Advertisement

कग्गलिपुरा पुलिस ने मामले में विभिन्न कोणों से जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लापता होने के तीन दिनों के दौरान छात्र कहां था और किन परिस्थितियों में वह निर्माण स्थल तक पहुंचा. हादसा स्थानीय लोगों के बीच गंभीर चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि निर्माण क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और सभी संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगी गई है, ताकि छात्र की मौत की असल वजह स्पष्ट हो सके.

ये भी पढ़ें-: शूटआउट @ शेट्टी टावर... लॉरेंस गैंग का नाम और जानें- क्यों दिया इस कांड का अंजाम, जानें कहां तक पहुंची जांच

Advertisement
Featured Video Of The Day
Drone हमले के बाद Dubai Airport पर लगी भीषण आग, उड़ाने अस्थायी रूप से स्थागित | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article