बंगाल चुनावः भवानीपुर में 8 अप्रैल को ममता बनर्जी का नामांकन, अंबेडकर जयंती से करेंगी प्रचार की शुरुआत

भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच सियासी मुकाबला होने जा रहा है. 8 अप्रैल को ममता बनर्जी अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर सकती है. जबकि अंबेडकर जयंती से ममता चुनावी प्रचार अभियान का शंकनाद करेंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ममता बनर्जी 8 अप्रैल को भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में उतरेंगी.
  • भवानीपुर सीट पर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है.
  • शुभेंदु अधिकारी भाजपा की ओर से भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को चुनौती देंगे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है. राज्य की हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने जा रहा है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर मैदान में उतरने की तैयारी में हैं. तृणमूल कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, ममता बनर्जी 8 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकती हैं. बताया जा रहा है कि इस दिन ममता बनर्जी अपने कालीघाट स्थित आवास से एक विशाल रैली के साथ सर्वे बिल्डिंग तक मार्च करेंगी, जहां वह आधिकारिक रूप से नामांकन दाखिल करेंगी. 

इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के कई दिग्गज नेता उनके साथ मौजूद रहेंगे. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्शी, कोलकाता के मेयर फिरहाद हाकिम, दक्षिण कोलकाता के जिला अध्यक्ष देवाशीष कुमार सहित भवानीपुर क्षेत्र के सभी पार्षद इस शक्ति प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं.

भवानीपुर में हाई-वोल्टेज मुकाबला

भवानीपुर सीट पर इस बार मुकाबला बेहद कड़ा माना जा रहा है. ममता बनर्जी के सामने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी चुनौती पेश कर रहे हैं. नंदीग्राम के बाद अब दोनों नेताओं के बीच भवानीपुर में सीधी टक्कर देखने को मिलेगी. वहीं, वाम दलों ने भी इस सीट से श्रीजीव विश्वास को उम्मीदवार बनाया है, जो पहले भी ममता के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं.

तृणमूल कांग्रेस नामांकन के बाद भवानीपुर में पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में उतरेगी. फिलहाल पार्टी संगठनात्मक तैयारियों और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुटी है.

Advertisement

अंबेडकर जयंती से अभियान की शुरुआत

ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत 14 अप्रैल, यानी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के दिन होने की संभावना है. बताया जा रहा है कि वह अपने ही वार्ड नंबर 73 से पहली जनसभा करेंगी, जिसके बाद लगातार रैलियों और रोड शो का कार्यक्रम चलेगा.

पश्चिम बंगाल में कब-कब होगा मतदान

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, पश्चिम बंगाल में इस बार मतदान दो चरणों में होगा. पहला चरण 23 अप्रैल को और दूसरा चरण 29 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा. भवानीपुर सीट पर मतदान दूसरे चरण में, यानी 29 अप्रैल को होगा. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल निर्धारित की गई है.

Advertisement

कुल मिलाकर, भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी की एंट्री के साथ ही चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है, जहां सियासी दिग्गजों के बीच सीधी टक्कर राज्य की राजनीति की दिशा तय कर सकती है.

यह भी पढ़ें - बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी Vs सुवेंदु अधिकारी, जानें भवानीपुर क्‍यों बना सियासी रणक्षेत्र

Featured Video Of The Day
Hamari Pehchan story: भूख के खिलाफ महाजंग! 'हमारी पहचान' कैसे सम्मान के साथ मिटा रही है गरीबी?