पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक CRPF जवान ने खुद को गोली मार ली. हालांकि गनीमत रही कि गोली निशाने से चूक गई और सीआरपीएफ जवान के बाएं कंधे के आर-पार हो गई. गोलियों की आवाज सुनकर उसके साथी तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे लहूलुहान हालत में बचाया. फिलहाल घायल सीआरपीएफ जवान को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है.
रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में हुई घटना
जानकारी के मुताबिक, यह घटना मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में हुई है. बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह रेजीनगर के शक्तिपुर पुलिस स्टेशन के तहत बजरसाऊ हाई स्कूल के टेम्पररी कैंप में हुई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घायल जवान का नाम आर. कृष्णमूर्ति (36) है. वह दक्षिण भारत का रहने वाला है. वह हाल ही में असम में चुनाव का काम पूरा करके चुनाव ड्यूटी के लिए मुर्शिदाबाद आया था.
बाएं कंधे के आर-पार हो गई गोली
सोमवार सुबह उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर सुसाइड की कोशिश की. हालांकि, गोली निशाना चूक गई और उसके बाएं कंधे के आर-पार हो गई. गोलियों की आवाज सुनकर उसके साथी तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे लहूलुहान हालत में बचाया. जवान को पहले गंभीर हालत में शक्तिपुर प्राइमरी हेल्थ सेंटर ले जाया गया. वहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल सीआरपीएफ जवान को बरहामपुर के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया.
पुलिस और संबंधित अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. उसके खुद के गोली मारने की वजह पारिवारिक समस्या थी या काम का बहुत ज़्यादा दबाव, पुलिस हर पहलुओं की जांच में जुटी हुई है. अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, जवान की हालत अभी स्थिर है. इस घटना से इलाके के पोलिंग कर्मचारियों में थोड़ी देर के लिए हलचल मच गई.
यह भी पढे़ं-
"CRPF के जवान भाजपा उम्मीदवारों के साथ क्यों घूम रहे", टीएमसी नेता ने लगाए गंभीर आरोप














