पति हमजा को छोड़ श्याम दास को दे बैठी दिल, बांग्लादेशी बेगम की लव स्टोरी हरिद्वार में बेनकाब

Bangladesh Love Story Exposed: बांग्लादेश की महिला सहेला बेगम और भारत के श्याम दास की सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी हरिद्वार में फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ी गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बांग्लादेश से प्यार में पार की सरहद, सहेला बेगम श्याम दास संग हरिद्वार में फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ी गई
RAHUL CHAUHAN
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हरिद्वार पुलिस ने बांग्लादेश की सहेला बेगम-भारत के श्याम दास को फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया
  • सहेला बेगम ने सोशल मीडिया के जरिए श्याम दास से 2023 में संपर्क किया और दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया
  • सहेला ने भारत में फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट बनवाए थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Bangladesh Woman Love Story Exposed: बांग्‍लादेश सलेहा बेगम और भारत के श्‍याम दास के अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है, ज‍िसमें पत‍ि से जुदाई, सोशल मीड‍िया पर प्‍यार, फर्जी दस्तावेज और पुल‍िस की गिरफ्त में आना शाम‍िल है. उत्‍तराखंड की हर‍िद्वार पुल‍िस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए बांग्‍लादेश से शुरू हुई इस प्रेम कहानी को बेनकाब कर द‍िया है.

सत्यापन अभियान में हुआ खुलासा

हर‍िद्वार एएसपी नवनीत सिंह ने बताया क‍ि 08 अप्रैल 2026 को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस और अभिसूचना इकाई ने सत्यापन अभियान के दौरान वैष्णवी एन्क्लेव, निकट रामानन्द इन्सटिट्यूट ज्वालापुर के पास से अपना नाम बदलकर अन्य व्यक्ति के साथ रह रही एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला और उसके भारतीय साथी को गिरफ्तार क‍िया. 

फर्जी पहचान बनाकर रह रही थी महिला

हर‍िद्वार कोतवाल पुल‍िस टीम ने इस विदेशी बांग्लादेशी महिला के कब्जे से बांग्लादेश मूल का पासपोर्ट व नेशनल आईडी कार्ड भी बरामद किया है. पुल‍िस पूछताछ में पता चला क‍ि स्वीटी नाम बदलकर रह रही महिला ने शुरुआत में तो गुमराह करने का प्रयास क‍िया, मगर सख्ती बरतने पर उसने सच उगल द‍िया.  

यह भी पढ़ें-  IAS लव स्टोरी: 1300 KM दूर से आया UPSC वाला प्यार! सरकार ने एक ही ज‍िले में दे दी पोस्‍ट‍िंग

Advertisement

सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, बांग्लादेशी सहेला बेगम श्याम दास संग हरिद्वार में फर्जी पहचान के साथ गिरफ्तार
Photo Credit: RAHUL CHAUHAN

सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार

पुल‍िस पूछताछ में उसने बताया क‍ि उसका असली नाम सहेला बेगम है. वह मूलरूप से कुमीला, बांग्लादेश की रहने वाली है. सहेला बेगम की साल 2023 में सोशल मीड‍िया के जरिए भारत के श्यामदास से जान-पहचान थी. दोनों की दोस्‍ती प्‍यार में बदल गई. पहले पति अमीर हमजा के छोड़ देने और आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब होने के बाद वह श्‍याम दास की सलाह मानकर बांग्‍लादेश से भारत आ गई. भारत में कुल 90 दिन का स्टे समाप्त होने के बाद वह अपने दोस्त श्याम दास के साथ दिल्ली में रहती थी.

Advertisement

हरिद्वार में बनाए फर्जी दस्तावेज

कुछ समय बाद दोनों द‍िल्‍ली से हरिद्वार आकर रहने लगे. यहां आरोपी सहेला बेगम ने श्यामदास की मदद से फर्जी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, भारतीय पासपोर्ट तथा मैरेज सर्टिफिकेट भी बनवा लिए. हर‍िद्वार पुलिस ने इस बांग्लादेशी महिला को शरण देने और फर्जी दस्तावेज बनाने में मददगार बने श्यामदास को भी हिरासत में लिया है.

पकड़े गए आरोपी

  1. सहेला बेगम पत्नी अमीर हमजा पुत्री फूल मियां निवासी होलोडिया, बगमारा, कुमीला सदर दक्षिण, कुमीला, बांग्लादेश उम्र-41 वर्ष हाल पता -वैष्णवी इन्कलेव रामानन्द कॉलेज के पास ज्वालापुर हरिद्वार
  2. श्यामदास पुत्र छेदी दास नि0ग्राम खरकेना थाना हिरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाल पता -वैष्णवी इन्कलेव रामानन्द कॉलेज के पास ज्वालापुर हरिद्वार उम्र-45 वर्ष

महिला से बरामद भारतीय मूल के फर्जी दस्तावेज

1- पासपोर्ट
2- आधार कार्ड
3- ड्राइविंग लाइसेंस
4- मैरिज सर्टिफिकेट
5- फर्जी पैन कार्ड

बांग्लादेश मूल के दस्तावेज

1- पासपोर्ट
2- नेशनल आईडी कार्ड

यह भी पढ़ें- IAS रिया सैनी कौन हैं? PM मोदी के क्षेत्र वाराणसी में मिली पहली पोस्टिंग, भाई ने NDTV से शेयर की पूरी कहानी

Featured Video Of The Day
Assembly Elections: 5 राज्यों की सीटों का गणित | Assam | Kerala | Puducherry | Bengal | Tamil Nadu
Topics mentioned in this article