बांग्लादेश सभी वीजा सेवाएं फिर शुरू करेगा, भारत से रिश्ते सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया

Bangladesh Starts all Visa Services in India: वीजा सेवाओं की बहाली से दोनों देशों के बीच करोड़ों डॉलर का सीमा पार व्यापार फिर से पटरी पर लौट सकता है. वहीं, मेडिकल टूरिज्म के लिए भारत आने वाले बांग्लादेशी नागरिकों को राहत मिलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बांग्लादेश की नई BNP सरकार ने भारत में अपनी सभी वीजा सेवाओं को पूरी तरह से बहाल कर दिया है
  • अगस्त 2024 में शेख हसीना के तख्तापलट के बाद भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव गहरा गया था
  • सूत्रों के अनुसार भारत भी बांग्लादेश में अपने भारतीय वीजा आवेदन केंद्र जल्द खोलने की तैयारी कर रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Bangladesh Starts all Visa Services in India: बांग्लादेश में तारीक रहमान की नई बीएनपी (BNP) सरकार के कार्यभार संभालते ही ढाका ने भारत के प्रति अपने कड़े रुख में नरमी के संकेत दिए हैं. महीनों के तनाव और डिप्लोमैटिक स्टैंडऑफ के बाद, बांग्लादेश ने भारत में अपनी सभी वीजा सेवाओं को पूरी तरह से बहाल कर दिया है.

क्या है पूरा मामला?

अगस्त 2024 में शेख हसीना के तख्तापलट के बाद से भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी. यूनुस सरकार के दौरान सुरक्षा चिंताओं और राजनीतिक अस्थिरता का हवाला देकर वीजा सेवाओं को ठप कर दिया गया था. हजारों भारतीय नागरिक, व्यापारी और छात्र को इस फैसले के बाद काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था

भारत का अगला कदम क्या ?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि भारत की प्रतिक्रिया क्या होगी? सूत्रों की मानें तो भारत भी टिट फॉर टैट की नीति अपनाते हुए जल्द ही बांग्लादेश में अपने सभी भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (IVAC) खोलने की तैयारी में है. हालांकि, भारत सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

एक्सपर्ट का मानना है कि तारीक रहमान के लिए यह समस्या बड़ी है. एक तरफ उन्हें अपने देश के अंदर भारत विरोधी बातों को शांत भी रखना है, तो दूसरी तरफ देश के विकास के लिए भारत जैसे बड़े पड़ोसी का साथ भी जरूरी है.

आम आदमी को मिलेगी राहत

वीजा सेवाओं की बहाली से दोनों देशों के बीच करोड़ों डॉलर का सीमा पार व्यापार फिर से पटरी पर लौट सकता है. वहीं, मेडिकल टूरिज्म के लिए भारत आने वाले बांग्लादेशी नागरिकों और ढाका-चटगांव में काम करने वाले भारतीयों के लिए यह खबर किसी बड़ी राहत से कम नहीं है.

यह भी पढ़ें- भारत पर 18 नहीं अब 10 प्रतिशत टैरिफ ही लगेगा, अमेरिकी राष्ट्रपति के नए आदेश पर तस्वीर हुई साफ

Advertisement
Featured Video Of The Day
Subhash Nagar Crash: दिल्ली में रफ्तार का कहर! तेज कार ने डिलिवरी बॉय की बाइक उड़ा दी, मौत | Delhi