हरियाणा के सिरसा में अगर आपको कई किलोमीटर तक हल्के पीले रंग की दीवार दिखे तो आप समझ लीजिएगा कि वो डेरा सच्चा सौदा का आश्रम है. अभी फिलहाल यहां पर रेप और हत्या में सजा काट रहा राम रहीम रह रहा है. इस छोटे से ज़िले में क़रीब 600 एकड़ से ज़्यादा ज़मीन सच्चा सौदा डेरा के पास है. यहाँ पर इस समय दो डेरा बना हुआ है. पुराना डेरा बहुत साल पहले डेरे के पहले गुरु शाह मस्ताना ने बनवाया था. बाद में साल 1995 में करीब 500 से ज़्यादा एकड़ में नया डेरा बना. इसी डेरे में राम रहीम रहता है. अंदर डेरे में मोबाइल लेकर जाना मना है बाहर बाबा की सिक्योरिटी के लोग चेकिंग करते है.
काफ़ी देर वहां खड़े रहने पर हम वहाँ से चले गए. कई स्थानीय लोगों को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था. हालाकि की 11 से 2 बजे तक चलने वाले सत्संग के बाद फिर लोगो को अंदर जाने दिया गया.
अंदर से कैसा है आश्रम?
डेरा सच्चा सौदा आश्रम में अंदर काफ़ी सिक्योरिटी रहती है साथ ही वहाँ पर मोबाइल अंदर ले जाने पर पाबंदी है. अंदर से कैसा दिखता है आश्रम यह जानने की उत्सुकता लिए काफ़ी बातचीत करने के बाद हमे बिना कैमरा के अंदर जाने को लेकर तैयार हुए. ठंड ज़्यादा होने के कारण आज सुबह घना कोहरा था. मोबाइल फ़ोन को जमा कराने के बाद गेट से अंदर जाते है जहाँ पर 4 सिक्योरिटी के लोग चेकिंग करते है. उसके बाद हम अंदर जाते है. अंदर बहुत से कमरे बने है लोगो के रहने के लिए साथ ही कई ऑफिस भी है. हर थोड़ी दूरी पर एक सिक्योरिटी का रूम भी बना हुआ है. थोड़ी देर और आगे जाने पर करीब 10 एकड़ में फैला हुआ सत्संग स्थल मिला.
यह वही जगह है जहाँ से बाबा ऑनलाइन के ज़रिए देश और विदेश के अपने आश्रम में आने वाले अनुवायी को सत्संग सुनाते है. अंदर पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग अलग जगह बनाया गया है और बीच में बाबा बैठते है. सत्संग स्थल पर जाने से पहले एक बार फिर से आपकी चेकिंग होगी इस बार वहा पर करीब 8 लोग मौजूद थे.सत्संग स्थल के पास में ही बाबा के रहने के लिए बना है जहाँ पर डबल लेयर की सिक्योरिटी लगाई हुई है. वहाँ पर बहुत की हम लोग जाते हुए दिखे. इसके पास में ही आश्रम को चलाने के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस भी है. बगल में डेरा का ख़ुद का अखबार का ऑफिस और उसके पीछे खेती होती है.
अनुयायी मानते है निर्दोष
बाबा के सत्संग को सुनने के लिए आज भी हज़ारो अनुयायी पहुंचते हैं. हर उम्र वर्ग के लोग इसमें शामिल थे, महिलाए, छोटे बच्चे, बड़े बुजुर्ग, युवा सभी लोग शामिल थे. हमने सभी से बात की, उनको उम्मीद है की राम रहीम जल्द ही जेल से बाहर आ जाएगा. राम रहीम के समर्थकों का कहना है की उन्हें बहुत खुशी है बाबा जेल से बाहर आया है और उन्हें उम्मीद है की, जल्द ही राम रहीम के ख़िलाफ़ केस ख़त्म हो जाएगा.
समर्थक राम रहीम के ख़िलाफ़ केस को झूठा और बेबुनियाद बता रहे है. उनका कहना है की राजनीति के चक्कर में बाबा के ख़िलाफ़ केस हुआ है. राम रहीम के पैरोल को लेकर उनका कहना था कि, बाबा कब आयेंगे और कब जाएँगे ये उनकी मर्जी. 25 फ़रवरी को आश्रम में बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. सेवादारों का कहना है कि अभी सत्संग में में नेता, विधायक नहीं आ रहे साथ ही, बाबा ने बाहर से लोगो के आश्रम नहीं आने को कहा है.
यह भी पढ़ें: गुरमीत राम रहीम को 12वीं बार मिली पैरोल, सिरसा डेरा पहुंचकर VIDEO में भक्तों से की ये खास अपील
यह भी पढ़ें: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 2002 के मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस














