पीरागढ़ी केसः लंबे बाल वाली लड़की पर पैसों की बारिश, 7 लोगों की जान ले चुके 'तांत्रिक' कमरुद्दीन की कुंडली

Peeragarhi Car Dead Body Case: पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों को इलाज के नाम पर बुलाता था. बाद में धनवर्षा का डेमो देता था और लोगों को अपने जाल में फंसा लेता था. आरोपी लोगों की पथरी निकालने का भी दावा करता था.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
दिल्ली के पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने कमरुद्दीन नामक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर मिले तीन शवों के मामले में स्वयंभू बाबा कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है.
  • कमरुद्दीन ने तंत्रमंत्र और धनवर्षा का लालच देकर तीन लोगों को लड्डू में सल्फास और नींद की गोली खिलाई थी.
  • तीनों मृतक करीब एक साल से कमरुद्दीन के संपर्क में थे और धन के लालच में उसकी बातों में फंसे थे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Peeragarhi Triple Murder Case: बीते रविवार को दिल्ली की पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी सफेद कार से तीन लोगों के शव मिले थे. इस मामले में बुधवार को दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. बुधवार को दिल्ली पुलिस ने इस केस में एक स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार किया है. यह इस केस में पहली गिरफ्तारी है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस बाबा ने ही रविवार को तीन लोगों को लड्डू में सल्फास और नींद की गोली मिलाकर खिला दिया था. बाद में तीनों के शव पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर खड़ी सफेद रंग की एक कार से मिली थी. पुलिस सूत्रों की माने तो तंत्रमंत्र के जरिए धनवर्षा की लालच में पड़ कर तीनों कमरुद्दीन नामक 'मौलाना' के संपर्क में गए थे. 

पुलिस ने कमरुद्दीन को मौलाना और तांत्रिक बताया

मामले की जांच में जुटे दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी कमरुद्दीन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. उसे पुलिस ने ‘मौलाना' और तांत्रिक बताया है. रविवार दोपहर को रणधीर (76), शिव नरेश सिंह (47) और लक्ष्मी देवी (40) एक कार के अंदर मृत पाए गए थे, जिसमें रणधीर चालक की सीट पर और अन्य दो पीछे की सीट पर बैठी हुई अवस्था में थे.

एक साल से कमरुद्दीन के संपर्क में थे तीनों

पुलिस ने बताया कि कमरुद्दीन करीब एक साल से तीनों के संपर्क में था. कमरुद्दीन बेहद शातिर शख्स है. कहा जा रहा है कि कमरुद्दीन ने अपनी तांत्रिक शक्तियों का हवाला देते हुए लंबे बाल वाली महिला पर पैसों की बारिश कराने का झांसा दिया था. जिसके बाद रणधीर और शिव नरेश सिंह कमरुद्दीन के कहे अनुसार लक्ष्मी नामक लंबे बाल वाली महिला को अपने साथ लिया था. 

कैसे पकड़ में आया बाबा कमरुद्दीन

पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार को जिस सफेद टाटा टिएगो कार में रणधीर, शिव नरेश और लक्ष्मी का शव मिला, उसी दिन उस कार में कमरुद्दीन भी सवार था. आस-पास के सीसीटीवी फुटेज में कमरुद्दीन को उसी दिन पहले कार के चालक की बगल वाली सीट पर बैठे देखा गया था. सीसीटीवी फुटेज में उन तीनों के साथ नजर आए इस चौथे शख्स की तलाश में पुलिस जुटी थी. पुलिस का मानना था कि इन तीनों की मौत का राज इसी चौथे शख्स के पास होगा. 

कमरुद्दीन पर 7 से अधिक हत्याओं में शामिल होने का शक

इसके बाद आज कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया. मामले की जांच में सामने आया कि कमरुद्दीन ने लड्डू में सल्फास और नींद की गोली मिलाकर तीनों को दे दिया था. पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि कमरुद्दीन पर 7 से ज्यादा हत्याओं में शामिल होने का शक सामने आया है. अभी मामले की छानबीन जारी है, ऐसे में आगे और खुलासे होंगे. 

रणधीर 200 करोड़ की संपत्ति का मालिक, हर महीने 20 लाख तक आता था किराया

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीरागढ़ी में जिन तीन लोगों की हत्या हुई, उनमें एक रणधीर करोड़ों की संपत्ति का मालिक है. रणधीर दिल्ली के बापरोला गांव का रहने वाला था, वो करीब 200 करोड़ की संपत्ति का मालिक बताया जा रहा है. उसके पास 18 से 20 लाख महीने का किराया आता है, फिर भी वो धनवर्षा के चक्कर में 2 लाख रुपए लेकर बाबा के पास गया. बाबा हत्या करने के बाद 2 लाख रुपए लेकर भाग गया था.

Advertisement

बाबा के कई क्लाइंट्स की हो चुकी मौत या सालों से लापता

पुलिस रिकॉर्ड बताते हैं कि बाबा के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज रह चुके हैं. उसके कई क्लाइंट्स संदिग्ध परिस्थितियों में या तो मर चुके हैं या वर्षों से लापता हैं, लेकिन हर बार सबूतों के अभाव में वह कानून के शिकंजे से बच निकलता था. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह बाबा किसी खास वेषभूषा में नहीं रहता साधारण परिवार, साधारण जीवन और दिखने में एक आम व्यक्ति. शायद यही वजह है कि वह लोगों के बीच आसानी से भरोसा कायम कर लेता है.

यह भी पढ़ें - पैसों की बारिश के लालच में कैसे फंस गया 200 करोड़ का मालिक, पीरागढ़ी केस में बड़ा सवाल

Featured Video Of The Day
Georgia Plane Crash: Highway पर Emergency Landing, Cars से भिड़ा विमान, Video देख रूह कांप जाएगी