दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर मिले तीन शवों के मामले में स्वयंभू बाबा कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है. कमरुद्दीन ने तंत्रमंत्र और धनवर्षा का लालच देकर तीन लोगों को लड्डू में सल्फास और नींद की गोली खिलाई थी. तीनों मृतक करीब एक साल से कमरुद्दीन के संपर्क में थे और धन के लालच में उसकी बातों में फंसे थे.