नई दिल्ली:
कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सचिन पायलट, तारीक अनवर, बीके हरिप्रसाद, अशोक चव्हाण, शक्ति सिंह गोहिल, रघु शर्मा, मोहन प्रकाश सहित कई प्रमुख नेता शामिल हैं.
स्टार प्रचारकों की सूची में संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा, भरत सिंह सोलंकी, उषा नायडू, कन्हैया कुमार, कांतिलाल भूरिया, इमरान प्रतापगढ़ी, अमरिंदर सिंह राजा बरार, अर्जुन मोधवाडिया, सिद्धार्थ पटेल आदि के नाम भी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें-
Featured Video Of The Day
Iran Missile Attack on US Base Diego Garcia: क्या ईरान के पास है 4000 KM Range Ballistic Missile?














