असम: जोरहाट से चुनाव लड़ सकते हैं गौरव गोगोई, चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक शुक्रवार शाम को आयोजित की गई, जिसमें राज्य की करीब 40 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए गए. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सूत्रों के मुताबिक, असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं.
  • कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्य की करीब 40 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं.
  • कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली सूची विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद जारी करेगी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है. इस बीच पार्टी से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं. हालांकि, पार्टी की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे अहम संकेत माना जा रहा है. 

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक शुक्रवार शाम को आयोजित की गई, जिसमें राज्य की करीब 40 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए गए. बैठक में संभावित उम्मीदवारों की जीत की संभावना, स्थानीय समीकरण और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की गई. 

ये भी पढ़ें: 28 फरवरी से असम में 'जन आशीर्वाद यात्रा', जानिए क्या है BJP का मेगा प्लान?

चुनाव तारीख के ऐलान के बाद पहली लिस्‍ट

बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की तारीखों के औपचारिक ऐलान के बाद कांग्रेस अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी करेगी. पहली सूची में उन सीटों के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, जहां पार्टी की स्थिति अपेक्षाकृत मजबूत मानी जा रही है. 

असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के भीतर हलचल तेज है और आने वाले दिनों में उम्मीदवारों के नामों को लेकर तस्वीर और साफ होने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें: असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा हुए बीजेपी में शामिल

होली के बाद भाजपा उम्‍मीदवारों की घोषणा: सैकिया 

उधर, असम भाजपा के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची होली (डोल उत्सव) के बाद घोषित करेगी. नलबाड़ी में  सैकिया ने कहा कि पार्टी अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे रही है और जल्द ही उपयुक्त समय पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा की उम्मीदवारों की सूची डोल उत्सव के बाद चरणबद्ध तरीके से घोषित की जाएगी. परिचित और भरोसेमंद चेहरों को प्राथमिकता दी जाएगी. 

Featured Video Of The Day
Afghanistan Attacks Pakistan | Sucherita Kukreti | जब बीच Debate छिड़ गई 'IND-PAK जंग' | Munir | PAK
Topics mentioned in this article