J&K : राजौरी में सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 4 जवान घायल, 2 की हालत गंभीर

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों समेत बचावकर्मियों ने छह घायल कमांडो को निकाला. घायलों में से दो की हालत गंभीर बतायी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के मंजाकोटे में सेना की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस घटना में चार सैनिक घायल हो गए. इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि ये दुर्घटना सीमावर्ती जिले के मंजाकोट इलाके में देर शाम हुई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों समेत बचावकर्मियों ने छह घायल कमांडो को निकाला. घायलों में से दो की हालत गंभीर बतायी गई है.

Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: राघव चड्ढा की वो प्रेस कॉन्फ्रेंस, जिसके बाद पंजाब से दिल्ली तक आ गया भूचाल
Topics mentioned in this article