VIDEO: हाईवे पर रफ्तार का कहर! खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक के उड़े परखच्चे, मां-बेटे की मौके पर मौत

Andhra Accident: शुरुआती जांच से पता चला है कि हादसे की वजह बाइक की तेज स्पीड थी. वीडियो देखने से ऐसा लग रहा है कि चालक ने मोटरसाइकिल पर से नियंत्रण खो दिया था और वह खड़े ट्रक से जा भिड़ी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में भीषण सड़क हादसा.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में तेज रफ्तार बाइक के ट्रक से टकराने के कारण मां और बेटे की मौत हो गई
  • हादसे के सीसीटीवी फुटेज में तेज रफ्तार बाइक के अचानक ट्रक से टकराने का भयावह दृश्य कैद है
  • दुर्घटना NH-16 कोलकाता-चेन्नई हाईवे के पास चिलाकापलेम के अरिनम अक्कीवलसा क्षेत्र में हुई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
श्रीकाकुलम:

अक्सर रफ्तार पर लगाम कसने की सलाह दी जाती है लेकिन वाहन सवार हैं कि मानते नहीं. जाने-अनजाने वह हादसों का शिकार हो जाते हैं. आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में भी कुछ ऐसा ही हुआ. रफ्तार के कहर ने दो लोगों की जान ले ली. हादसे का सीसीटीवी फुटेज हुत ही भयावह है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे दो लोगों की जान जाने में एक पल भी नहीं लगा. ये भीषण सड़क हादसा वहां लगे CCTV में कैद हो गया.

ट्रक से टकराकर बाइक सवार ढेर

सड़क दुर्घटना में एक मां-बेटे की मौत हो गई. बेटा बाइक चला रहा था और मां पीछे बैठी हुई थी. बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसको ये पता ही नहीं चला कि आगे ट्रक खड़ा हुआ है. हवा की रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल खड़े ट्रक से इस कदर टकराई कि मां बेटे सड़क पर जा गिरे. इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. दिल दहलादेने वाली ये घटना श्रीकाकुलम जिले के चिलाकापलेम के पास अरिनम अक्कीवलसा के बिजी NH-16, कोलकाता-चेन्नई हाईवे पर घटी.

ये भी पढ़ें-बिहार में खौफनाक मंजर: थार के नीचे फंसा युवक, चालक ने 100 मीटर तक नहीं रोकी गाड़ी; 2 की चली गई जान

Advertisement

हाईवे पर मां-बेटे की दर्दनाक मौत

मृतकों की पहचान विशाखापत्तनम के रहने वाले 32 साल के नरेंद्र कुमार और उसकी 59 साल की मां नागमणि के रूप में की गई है. पुलिस का कहना है कि बाइक बहुत ही तेज स्पीड से चल रही थी. यह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी से जा भिड़ी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

रफ्तार के कहर ने ली दो लोगों की जान

शुरुआती जांच से पता चला है कि हादसे की वजह बाइक की तेज स्पीड थी. वीडियो देखने से ऐसा लग रहा है कि चालक ने मोटरसाइकिल पर से नियंत्रण खो दिया था और वह खड़े ट्रक से जा भिड़ी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Tehran के मध्य में भीषण हमला, कई धमाकों की आवाज सुनी गई | Iran Israel War | BREAKING NEWS