डिवाइडर से टकराई, फिर ट्रक से टक्कर खाकर सड़क से नीचे जा गिरी, कार हादसे का ये वीडियो डरा देगा

Andhra Accident: हादसे का शिकार हुए सभी लोग जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करके पुरी से वापस लौट रहे थे. रविवार शाम को भारी बारिश की वजह से तेज रफ्तार कार श्रीकाकुलम जिले के पलासा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-16) पर दुर्घटना का शिकार हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आंध्र प्रदेश में भयावह सड़क हादसा.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर तेज बारिश के दौरान एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई
  • ड्राइवर का नियंत्रण खोने से कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई
  • दुर्घटना के समय कार सड़क से नीचे जा गिरी और हादसे का भयावह वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
श्रीकाकुलम:

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है कि देखने वालों की रूह कांप जाए. चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार इनोवा कार से ड्राइवर का कंट्रोल खोया और वह फिसलकर पहले तो डिवाइडर से टकराई. फिर सामने से आ रहे एक ट्रक से टकराकर सड़क से नीचे जा गिरी. हादसे का वीडियो इतना भयावह है कि देखने वाले की रूह कांप जाए. दिल दहलादेने वाली यह घटना चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर हुई, जो पास के सीसीटीवी में कैद हो गई.

बारिश के बीच डिवाइडर से टकराई कार

हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि बारिश की वजह से ड्राइवर सामने ठीक से देख नहीं पाया और ब्रेक लगाते ही कार फिसलकर सबसे पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी. जब तक ट्रक ड्राइवर कुछ समझ पाता हादसा हो चुका था.

तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर

इस कार हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों में ओडिशा के गजपति जिले के परलाखेमुंडी निवासी अच्युतानंद (36) और मुकेश पाणिग्राही (35) गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जबकि अमूल्य पात्रो (44) को मामूली चोटें आई है. हादसे का शिकार हुए सभी लोग जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करके पुरी से वापस लौट रहे थे. रविवार शाम को भारी बारिश की वजह से तेज रफ्तार कार श्रीकाकुलम जिले के पलासा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-16) पर दुर्घटना का शिकार हो गई.

Advertisement

ये भी पढ़ें-आज से 2 दिन झमाझम बारिश, आंधी-ओले भी गिरेंगे, दिल्ली NCR समेत 8 राज्यों में बदलेगा मौसम

Featured Video Of The Day
जंग खत्म करने के लिए ईरान ने America के सामने रखीं ये शर्ते, क्या मानेंगे Trump? | BREAKING NEWS