नए भारत के सपनों को नई उड़ान दे रहा अदाणी ग्रुप, DMRC अफसरों का अंटार्कटिका मिशन बना मिसाल

पर्यावरण से जुड़े अभियान हों या शतरंज की दुनिया में आर. प्रज्ञानानंद जैसे ग्रैंडमास्टर का उदय, अदाणी ग्रुप लीक से हटकर राह बनाने वाले भारतीयों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • DMRC के अधिकारी डॉ. ऋषि राज और संजीव कुमार ने अंटार्कटिका में तिरंगा फहराया
  • यह अदाणी ग्रुप द्वारा भारतीय प्रतिभाओं की मदद के लिए चलाए जा रहे मिशन की नई मिसाल है
  • पर्यावरण अभियान हों या प्रज्ञानानंद जैसे ग्रैंडमास्टर का उदय, अदाणी ग्रुप भारतीयों को सशक्त बना रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दुनिया के सबसे दुर्गम और ठंडे महाद्वीप अंटार्कटिका पर हाल ही में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के अधिकारी डॉ. ऋषि राज और संजीव कुमार ने तिरंगा फहराया तो यह महज पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय गर्व का पल नहीं था, यह अदाणी ग्रुप की अगुआई में कॉर्पोरेट्स की तरफ से भारतीय प्रतिभाओं के असाधारण अभियानों में मदद के लिए चलाए जा रहे मिशन की नई मिसाल भी थी. 

DMRC के जांबाजों ने अंटार्कटिका पर लहराया तिरंगा

DMRC के एडिशनल जनरल मैनेजर (ऑपरेशन) डॉ. ऋषि राज के लिए अंटार्कटिका की धरती पर कदम रखना एक सपने के सच होने जैसा था. इसी के साथ उन्होंने भारत के सभी 36 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ दुनिया के सातों महाद्वीपों की यात्रा करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. डॉ. ऋषि राज की उपलब्धियां यहीं तक सीमित नहीं हैं. वह 28 किताबें लिख चुके हैं और 600 लघु फिल्में बना चुके हैं. वह सांस्कृतिक पहचान को बचाए रखने और जिम्मेदार पर्यटन की मुहिम के भी पैरोकार हैं. 

बर्फीले तूफानों के बीच से दिया धरती बचाने का संदेश

अंटार्कटिका की जमी हुई धरती पर कदम रखने के बाद डॉ. ऋषि राज ने एक जरूरी संदेश दिया- धरती मां को बचाने का संदेश. पिघलते ग्लेशियरों के बीच से उन्होंने भारत के युवाओं से बड़े सपने देखने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने का आह्वान किया. इस मिशन में DMRC के चीफ स्टेशन कंट्रोलर संजीव कुमार भी उनके साथ थे. पूर्व भारतीय नौसेना कर्मी होने के नाते संजीव ने इस अभियान में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की. बर्फीले तूफानों के बीच तिरंगा फहराते वक्त उनके चेहरे पर वही गर्व था, जो एक सैनिक की पहचान होता है. उनकी भागीदारी ने इस सच्चाई को सामने रखा कि राष्ट्रीय गौरव और ग्लोबल एक्सप्लोरेशन आपस में जुड़े हैं.

ये भी पढ़ें- आपके सफर में हमसफर बन जाते हैं, हम करके दिखाते हैं... गौतम अदाणी का दिल छू लेने वाला मैसेज

उभरती प्रतिभाओं को अदाणी ग्रुप का सपोर्ट

उनकी यह उपलब्धि उन असाधारण भारतीयों की कहानियों में एक नया अध्याय है, जिन्होंने अपने जुनून और महत्वाकांक्षाओं से नए मुकाम हासिल किए हैं. ऐसी कहानियों को अब न सिर्फ संस्थाओं का बल्कि अदाणी ग्रुप जैसे जिम्मेदार कॉर्पोरेट्स का भी सपोर्ट मिल रहा है, जो देश की उभरती प्रतिभाओं और कुछ नया कर गुजरने वालों के जज्बे को बढ़ावा देने में यकीन रखते हैं.

पर्दे के पीछे रहकर भारतीयों को बना रहे सशक्त

पर्यावरण से जुड़े अभियान हों या शतरंज की दुनिया में आर. प्रज्ञानानंद जैसे ग्रैंडमास्टर का उदय, अदाणी ग्रुप ने लीक से हटकर राह बनाने वाले भारतीयों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है और निभा रहा है. इनका सहयोग अक्सर सुर्खियों से दूर रहता है लेकिन पर्दे के पीछे रहकर वह उन लोगों की मदद करते हैं, जो देश का नाम रोशन कर रहे हैं. इसके पीछे मकसद यही है कि इनकी कहानियां लाखों और लोगों को प्रेरित करें.

Advertisement

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

Featured Video Of The Day
Operation Sindoor: Rafael पर चीन का झूठ America ने पकड़ा! | BREAKING NEWS