180 नाबालिगों का यौन शोषण, 350 अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग का 'खेल'... महाराष्ट्र में AIMIM से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने इस मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विशाल आनंद को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है. बोंडे के अनुसार, आरोपी ने लड़कियों को मुंबई और पुणे ले जाकर उनके 350 से अधिक अश्लील वीडियो बनाए. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र के अमरावती में मोहम्मद अयाज नामक आरोपी ने नाबालिग लड़कियों से जुड़ा गंभीर अपराध किया है.
  • आरोपी ने करीब 180 लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया है.
  • राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते हुए एसआईटी गठन की मांग की है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

महाराष्ट्र के अमरावती में नाबालिग लड़कियों से जुड़े गंभीर अपराध का मामला सामने आया है. BJP सांसद की शिकायत के बाद पुलिस ने AIMIM से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि अमरावती के परतवाड़ा शहर का निवासी मोहम्मद अयाज उर्फ अयान मोहम्मद तनवीर लंबे समय से लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके साथ अपराध कर रहा था. शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने करीब 180 लड़कियों को निशाना बनाया. मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.

राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने इस मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विशाल आनंद को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है. बोंडे के अनुसार, आरोपी ने लड़कियों को मुंबई और पुणे ले जाकर उनके 350 से अधिक अश्लील वीडियो बनाए. 

इन वीडियो के जरिए लड़कियों को ब्लैकमेल किया गया और उन्हें वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेलने की कोशिश की गई. ज्ञापन में यह भी उल्लेख है कि उर्दू भाषा में व्हाट्सएप और स्नैपचैट ग्रुप बनाकर सुनियोजित तरीके से नाबालिगों को निशाना बनाया जा रहा है.

सांसद ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में एसआईटी का गठन कर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो बुधवार को एसपी कार्यालय के सामने उग्र आंदोलन किया जाएगा. मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने भी पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि समाज का नाम खराब न हो.

Advertisement

इसी बीच कुछ वीडियो और तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज AIMIM का पदाधिकारी रह चुका है. वह एमआईएम शहर अध्यक्ष हाजी इरफान खान से नियुक्ति पत्र लेते हुए और असदुद्दीन ओवैसी की सभाओं के मंच पर रील बनाते हुए देखा गया है. 

हालांकि, मामला उजागर होने के बाद उसके इंस्टाग्राम से कई वीडियो हटा दिए गए हैं. इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज मोहम्मद तनवीर को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को अचलपुर न्यायालय में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 21 अप्रैल तक 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. सूत्रों के अनुसार, मोबाइल में कई लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने ये वीडियो अपने अन्य दोस्तों या किसी गिरोह को भेजे थे. साइबर सेल की मदद से सोशल मीडिया पर वायरल हुए कंटेंट की भी पड़ताल की जा रही है.

ये भी पढ़ें : बिहार को मिला नया मुख्यमंत्री, क्या 10 साल बाद खत्म होगी शराबबंदी?

Featured Video Of The Day
US Iran War: Trump के Blockade के फैसले से Saudi Arabia क्यों डरा? Red Sea में Oil Supply को खतरा