- अमरावती के परतवाड़ा इलाके में मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज ने कोचिंग क्लास के जरिए नाबालिग लड़कियों को फंसाया था
- आरोपी फ्लैट की तीसरी मंजिल पर लड़कियों का यौन शोषण कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया था
- अयाज अपने दोस्त को फ्लैट इस्तेमाल के लिए प्रति विजिट पांच सौ रुपये देता था और अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए हैं
Amravati Sex Scandal: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आए दिल दहला देने वाले अमरावती सेक्स स्कैंडल में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज उर्फ अयान मोहम्मद तनवीर कोचिंग क्लास के माध्यम से मासूम लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था. इसके बाद वह उन्हें कथोरा नाका स्थित एक रेजिडेंसी के फ्लैट की तीसरी मंजिल पर लेकर जाता था. वहीं पर उनका यौन शोषण किया जाता था और ब्लैकमेल करने के लिए अश्लील वीडियो बनाए जाते थे.
amravati sex scandal ayan flat third floor coaching girls video viral
फ्लैट के लिए दोस्त को मिलता था कमीशन
शुरुआती जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि अयान जिस फ्लैट का इस्तेमाल करता था, उसके लिए वह अपने एक दोस्त को प्रति विजिट 500 रुपये दिया करता था. पुलिस ने उस फ्लैट से जुड़े एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिया है. आरोपी व्हाट्सएप और स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लेकर नाबालिग लड़कियों से दोस्ती करता था और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करता था.
Amravati Sex Scandal
कोचिंग सेंटर्स पर उठे सवाल
भाजपा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने इस पूरे मामले में कोचिंग क्लासेस की भूमिका को संदिग्ध बताया है. उन्होंने दावा किया कि आरोपी और पीड़ित लड़कियों के बीच संपर्क का जरिया कोचिंग क्लासेस ही थीं. उन्होंने SIT प्रमुख IPS शुभम कुमार से मांग की है कि शहर के सभी प्रमुख कोचिंग संस्थानों के CCTV फुटेज खंगाले जाएं. कोचिंग संचालकों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जाए. संस्थानों में बाहरी तत्वों के प्रवेश की जांच की जाए.
Amravati Sex Scandal: भाजपा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने इस पूरे मामले में कोचिंग क्लासेस की भूमिका को संदिग्ध बताया है.
51 सदस्यों की SIT करेगी जांच
15 अप्रैल को अमरावती ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि SIT में 2 महिला अधिकारी, 11 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और 40 कर्मचारी शामिल किए गए हैं. 51 लोगों की एसआईटी में साइबर क्राइम और अन्य विशेषज्ञ अधिकारी भी जांच में अहम भूमिका निभाएंगे. फिलहाल मुख्य आरोपी अयान पुलिस कस्टडी में है. अयान के अलावा उजेर खान, इकबाल खान, तरबेज खान, तस्लिम खान, मोहम्मद साद और मोहम्मद सादिक को गिरफ्तार किया जा चुका है.
अमरावती ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद इस पूरे मामले पर आज 16 अप्रैल को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अन्य कड़ियों का खुलासा करेंगे. प्रशासन का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और डिजिटल साक्ष्यों को मजबूती से कोर्ट में पेश किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- IAS लव स्टोरी: 1300 KM दूर से आया UPSC वाला प्यार! सरकार ने एक ही जिले में दे दी पोस्टिंग
ये भी पढ़ें- अमरावती परतवाडा कांड में SIT गठित, 350 अश्लील VIDEO बनाकर नाबालिगों को ब्लैकमेल करता था अयाज
ये भी पढ़ें- 180 नाबालिगों का यौन शोषण, 350 अश्लील वीडियो... आरोपी अयान के घर पर चला बुलडोजर
(शुभम बैसकर की रिपोर्ट)














