जनता का असली जनादेश मतगणना के दिन सामने आएगा...मध्यमग्राम में चुनावी रैली में गृह मंत्री शाह

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने मध्यमग्राम में प्रचार के दौरान कहा कि जनता का असली जनादेश मतगणना में सामने आएगा. उन्होंने ममता बनर्जी के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि इस बार बंगाल में बीजेपी की जीत होगी और राज्य को नया मुख्यमंत्री मिलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान में पांच बजे तक लगभग उनासी प्रतिशत वोटिंग हुई और दूसरे चरण का प्रचार जारी
  • गृह मंत्री अमित शाह ने मध्यमग्राम में चुनावी रोड शो के दौरान कहा कि सही जनादेश मतगणना के दिन सामने आएगा
  • शाह ने ममता बनर्जी के फोर्स तैनाती से मतदान प्रभावित करने के आरोप को खारिज करते हुए कोई शिकायत नहीं बताई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण के मतदान में जोरदार वोटिंग हो रही है, 5 बजे तक 89 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है. इस बीच दूसरे चरण का चुनाव प्रचार भी जोरों पर है. दूसरे चरण के मतदान के लिए आज गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के मध्यमग्राम में चुनावी प्रचार किया. इस दौरान चुनावी रोड शो करते हुए गृह मंत्री ने एनडीटीवी संग एक्सक्लूसिव बात की और बंगाल के चुनाव पर खुलकर अपनी बात रखी. मध्यमग्रा में उमड़ी भीड़ के बीच एनडीटीवी से खास बात करते हुए गृह मंत्री ने किस सवाल पर क्या कहा, यहां जानिए-

मतदान को प्रभावित करने के आरोप पर जवाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के मध्यमग्राम में प्रचार के दौरान कहा कि जनता का सही जनादेश मतगणना के दिन सामने आएगा और उसी से साफ हो जाएगा कि बंगाल की जनता किसके साथ है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस आरोप पर कि चुनाव आयोग और केंद्र सरकार ज्यादा फोर्स तैनात कर मतदान को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, अमित शाह ने कहा कि ममता के किसी भी उम्मीदवार ने ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

ये भी पढ़ें : वोटिंग हाई, तनाव भी हाई, एक्शन में EC...जानें बंगाल चुनाव के पहले चरण के मतदान में क्या कुछ हो रहा

बीजेपी के प्रदर्शन पर शाह का बयान

पिछले दो चुनावों में बंगाल से बीजेपी को अपेक्षित सफलता न मिलने के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि पार्टी को पिछले चुनावों के परिणाम से हमें कोई नाराजगी नहीं है. उन्होंने कहा कि 2016 में बीजेपी के पास केवल तीन सीटें थीं, जबकि 2021 में पार्टी ने 77 सीटें हासिल कीं. शाह ने कहा कि यह कोई छोटी बात नहीं है और जिन दलों ने 30‑30 साल तक शासन किया, वे अब शून्य पर पहुंच गए हैं. अमित शाह ने भरोसा जताया कि इस बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी का मुख्यमंत्री चुनकर आएगा.

Advertisement

मुस्लिम मतदाताओं को लेकर बयान

दूसरे चरण के मतदान में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक होने के सवाल पर शाह ने इस दावे को असत्य बताया. शाह ने यह भी कहा कि पिछले चुनाव में कोविड के कारण बीजेपी के उम्मीदवार प्रचार नहीं कर पाए थे और करीब 117 सीटों पर पार्टी का कोई रोड शो या रैली नहीं हो सकी थी. रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ और ‘जय श्रीराम' के नारों के बावजूद बीजेपी की जीत न होने के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि इस बार नतीजे अलग होंगे और जनता अबकी बार बीजेपी को विजयी बनाएगी.

ये भी पढ़ें : बंगाल चुनाव में 'काबा-मदीना' गाने पर क्यों हो रहा है विवाद, राजनीति में कैसे आईं सायनी घोष

Advertisement

महिला वोट बैंक पर ममता सरकार पर हमला

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को महिलाओं का बड़ा वोट बैंक मिलने की धारणा पर अमित शाह ने कहा कि महिला आरक्षण के खिलाफ वोट करके ममता बनर्जी ने सभी महिलाओं को निराश किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी के शासन में महिलाओं पर जो अत्याचार हुए हैं, वे देश में कहीं और नहीं हुए और महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है. ममता बनर्जी की योजनाओं को लेकर अमित शाह ने कहा कि जनता अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उनकी पार्टी को वोट करेगी.

Featured Video Of The Day
Vedanta Power Plant Blast: मृतकों की संख्या 25 पहुंची, एक और मजदूर की मौत | Breaking News