बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू...बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा

अमित शाह ने परिवर्तन यात्रा में कहा कि बंगाल में बीजेपी सरकार बनने पर दिसंबर 2026 तक सभी रिक्त सरकारी पद भरे जाएंगे और 45 दिनों में सातवां वेतन आयोग लागू होगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में दो बड़े वादे किए
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमित शाह ने बंगाल में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करते हुए दिसंबर 2026 तक सभी खाली सरकारी पद भरने का वादा किया
  • भाजपा सरकार बनने पर युवाओं को बिना भेदभाव और बिना घूस के नौकरी देने का आश्वासन दिया गया है
  • नौकरियों की उम्र सीमा में पांच साल की छूट देने का वादा भी अमित शाह ने किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करते हुए दो बड़े ऐलान किए हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर दिसंबर 2026 तक सभी खाली सरकारी पद भरे जाएंगे और सरकारी कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू किया जाएगा.

युवाओं के लिए भर्ती का आश्वासन

अमित शाह ने कहा कि युवाओं के लिए बीजेपी अच्छी खबर लाई है. दिसंबर 2026 तक सभी खाली सरकारी पदों पर बंगाल के युवाओं को बिना किसी भेदभाव और बिना घूस के नौकरी देकर भरने का काम बीजेपी करेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार ने कई सरकारी पद रद्द कर दिए. शाह ने कहा कि बीजेपी सरकार बना दीजिए, दो ही महीनों में हम सभी खाली पदों और बंद या रद्द किए गए पदों को भी भरने का काम करेंगे.

ये भी पढ़ें : क्यों महिला वोटर हैं ममता बनर्जी की ताकत? पश्चिम बंगाल में महिला सशक्तीकरण की नई कहानी

उम्र सीमा में रियायत का वादा

शाह ने कहा कि कई सालों से भर्ती नहीं हुई है, जिससे युवाओं की परीक्षा देने की उम्र निकल गई. इसमें बंगाल के युवाओं का कोई दोष नहीं था. भाजपा सरकार बनने के बाद युवाओं को नौकरी की आयु सीमा में 5 साल की छूट भी दी जाएगी.

सरकारी कर्मचारियों के वेतन पर बयान

सरकारी कर्मचारियों के बारे में शाह ने कहा कि बंगाल सरकार के सभी कर्मचारियों ने ममता दीदी की 15 साल तक बहुत मदद की है, मगर जिन्होंने मदद की, उन्हीं कर्मचारियों के साथ ममता दीदी ने क्या किया? उन्होंने कहा कि देश भर के सरकारी कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग मिल चुका है. सिर्फ बंगाल के सरकारी कर्मचारियों को ही छठे वेतन आयोग का वेतन मिल रहा है. अब तो आठवां वेतन आयोग बन रहा है, लेकिन ममता दीदी ने सरकारी अधिकारियों को सातवां वेतन आयोग नहीं दिया है.

ये भी पढ़ें : BJP Parivartan Yatra : बंगाल की सड़कों पर BJP का 5,000 किमी लंबा शक्ति प्रदर्शन! क्या बदलेगी सियासी हवा?

45 दिनों में सातवां वेतन आयोग लागू करने का वादा

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, सभी लोग भाजपा की सरकार बना दो. 45 दिनों के अंदर हम सातवें वेतन आयोग का वेतन देने का काम करेंगे.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Attack on Israel: ईरान सोच समझकर तेल भंडारों को बना रहा निशाना | War News