अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे, युवाओं से मिलेंगे, असम चुनाव की रणनीति पर करेंगे चर्चा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं और युवा शक्ति समारोह को संबोधित करेंगे जिसमें 1.5 लाख से अधिक युवा शामिल होंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमित शाह असम के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे और विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे
  • अमित शाह भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा शक्ति समारोह को संबोधित करेंगे
  • अमित शाह प्राग्ज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे जो गुवाहाटी में दूसरा बड़ा चिकित्सा संस्थान है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गुवाहाटी:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं. अमित शाह आज भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) द्वारा आयोजित युवा रैली 'युवा शक्ति समारोह' को संबोधित करेंगे, जिसमें राज्य भर से 1.5 लाख से अधिक युवा भाग ले रहे हैं. अमित शाह असम विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे. इस दौरान वह चुनाव की रणनीति पर बीजेपी नेताओं से बातचीत करेंगे. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्‍वा सरमा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमित शाह का स्वागत किया.

चुनाव की रणनीति पर चर्चा 

मुख्यमंत्री सरमा ने एक पोस्ट में कहा, 'मां कामाख्या की धरती पर आदरणीय अमित शाह का हार्दिक स्वागत है. आदरणीय गृह मंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और अपने ज्ञानवर्धक शब्दों से हमारी युवा शक्ति का उत्साह बढ़ाएंगे.' पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि अमित शाह शहर के कैनाधारा राजकीय अतिथि गृह में ठहरेंगे. बीजेपी की असम इकाई के मीडिया संयोजक ध्रुबज्योति मारल ने बताया, 'वह (शाह) पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे. अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं है, लेकिन हम उनके मार्गदर्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं.' अमित शाह रविवार सुबह कालापहाड़ क्षेत्र स्थित ‘प्राग्ज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल' (पीएमसीएच) का उद्घाटन करेंगे. 

प्राग्ज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन

प्राग्ज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के दो परिसर हैं, एक पानबाजार में और दूसरा कालापहाड़ में. यह गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के बाद राज्य की राजधानी में दूसरा ऐसा संस्थान होगा. उन्होंने बताया कि शाह युवाओं को प्रेरित करने के लिए उन्हें संबोधित करेंगे. 

ये भी पढ़ें :- हम पंजाब में जब भी आए छोटे भाई की भूमिका में रहे, लेकिन 27 में हम सरकार बनाएंगे : शाह 

Advertisement

बीजेपी की असम इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने ‘एक्स' पर कहा, 'माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कल (रविवार को) संबोधित किए जाने वाले ‘युवा शक्ति समारोह' की तैयारियों की समीक्षा की गई, जिसमें एक लाख से अधिक युवाओं के भाग लेने की उम्मीद है. यह विकसित और आत्मनिर्भर असम की दिशा में एक बड़ा कदम है.' एक अधिकारी ने बताया कि युवा सम्मेलन के बाद अमित शाह राज्य से रवाना होंगे.

असम विधानसभा की 126 सीट के लिए अप्रैल में चुनाव होने की उम्मीद है और भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रहा है. वर्ष 2023 में हुई परिसीमन प्रक्रिया के बाद असम में यह पहला विधानसभा चुनाव होगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें :- राहुल गांधी ने लगाया 'बोलने से रोकने' का आरोप, अमित शाह का पलटवार- यह इमरजेंसी नहीं

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान से कैसे हुआ अमेरिकी पायलट का Rescue? |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article