खाड़ी युद्ध के बीच पश्चिम एशिया से लौटे 2.80 लाख लोग, आज आ रहीं 90 स्पेशल फ्लाइट्स

US Israel Iran war updates: भारतीय विदेश मंत्रालय के एडिशनल सेकेटरी (गल्फ) असीम महाजन ने बताया कि खाड़ी देशों से फ्लाइट सिचुएशन धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. बड़ी संख्या में ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को वहां से निकला जा चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले के बाद 28 फरवरी से लेकर अब तक पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र से लगभग 2,80,000 यात्री भारत लौट चुके हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय के एडिशनल सेकेटरी (गल्फ) असीम महाजन ने गुरुवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि फ्लाइट सिचुएशन धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. गुरुवार को भी भारत के विभिन्न गंतव्यों के लिए 90 उड़ानें निर्धारित हैं. बुधवार को 85 विशेष फ्लाइट्स भारत आई थीं.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बड़ी संख्या में ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को वहां से निकला जा चुका है. भारत सरकार ईरान में भारतीय नागरिकों से संबंधित स्थिति पर लगातार नजर रख रही है. तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की सहायता से ईरान में मौजूद 640 से ज़्यादा भारतीय नागरिकों को जमीनी सीमा के रास्ते आर्मेनिया और अजरबैजान पहुंचाया जा चुका है.

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में युद्ध के हालात पर उसकी कड़ी नज़र है. भारतीय समुदाय की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. मंत्रालय ने बताया कि भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए विदेश मंत्रालय ने एक स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित किया है.

मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी ने बताया कि तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ईरान में भारतीय छात्रों की निरंतर सहायता कर रहा है. इनमें वे छात्र भी शामिल हैं जो अजरबैजान में जमीनी सीमा को पार करना चाहते हैं. सरकार ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वो जमीनी रास्ते से आर्मेनिया और अजरबैजान पहुंचने के लिए दूतावास के निर्देशों का पालन करें.

Advertisement

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पूरे क्षेत्र में भारतीय दूतावास और दूतावास चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं. सामुदायिक संगठनों और संस्थाओं से भी संपर्क बनाए हुए हैं और समय समय पर सलाह जारी कर रहे हैं. हेल्पलाइन पर आने वाली पूछताछ में कमी से संकेत मिलता है कि फंसे हुए नागरिकों की कई जरूरी समस्याओं का काफी हद तक समाधान हो चुका है.

ये भी देखें-

तेल सप्लाई सामान्य, LPG पैनिक बुकिंग घटी... पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने क्या अपडेट दिया

ईरान युद्ध की मार: सुई से लेकर दवा-ड्राई फ्रूट्स तक हुए महंगे, व्यापारियों को 5000 करोड़ के नुकसान का डर

Advertisement

खाड़ी युद्ध ने तेल और गैस की कीमतों में लगाई आग, पूरा दुनिया में लड़खड़ा गई सप्लाई चेन

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | Mojtaba Khamenei का हुक्म का इक्का होर्मुज! Trump | Iran US Ceasefire | NDTV India