किसान‑युवा ठगे गए, अब बदलाव जरूरी...दादरी की रैली में बीजेपी पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव

दादरी रैली में अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार में किसान और युवा सबसे ज्यादा ठगे गए हैं. उन्होंने किसानों को बाजार भाव का मुआवजा न मिलने और युवाओं के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ को लेकर बदलाव को जरूरी बताया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अखिलेश यादव ने दादरी की रैली में बीजेपी सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया
  • उन्होंने कहा कि बीजेपी की हालिया रैली नकली थी जबकि दादरी रैली में लोग अपनी मर्जी और साधनों से शामिल हुए हैं
  • किसानों को बाजार भाव का मुआवजा नहीं मिलने की बात कहते हुए सपा सरकार बनने पर उचित मुआवजा देने का वादा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने नोएडा के दादरी में आयोजित समाजवादी समानता भाईचारा रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर जनता को धोखा दिया है और हर फैसला लोगों की तकलीफ बढ़ाने वाला रहा है. अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की हालिया रैली “सरकारी कर्मचारियों और छात्रों को बुलाकर कराई गई नकली रैली” थी, जबकि दादरी की रैली में लोग अपनी मर्जी से, अपने साधनों से पहुंचे हैं. उन्होंने दावा किया कि इससे साफ है कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव के लिए तैयार है.

किसानों को बाजार भाव का वादा

अखिलेश यादव ने किसानों की जमीन अधिग्रहण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने किसानों को बाजार भाव का मुआवजा नहीं दिया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अगर किसी भी विकास कार्य के लिए किसानों की जमीन ली जाती है, तो उन्हें बाजार भाव के अनुसार ही मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही 64 फीसदी मुआवजा और 4 फीसदी प्लॉट देने की व्यवस्था को लागू करने की बात कही.

ये भी पढ़ें : नोएडा मत जाओ मोदीजी, अभी-अभी प्रधानमंत्री बने... जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन कर PM मोदी का सपा का निशाना

किसान और युवा सबसे ज्यादा ठगे गए

अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार में किसान और युवा सबसे ज्यादा ठगे गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों से जमीन तो ली गई, लेकिन बाजार भाव का मुआवजा नहीं मिला, जबकि युवाओं को रोजगार देने के बजाय पेपर लीक कर उनका भविष्य बर्बाद किया गया. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के एजेंडे में न नौकरी है और न ही किसानों की भलाई, इसी वजह से प्रदेश में बेरोजगारी और असंतोष बढ़ा है. उन्होंने कहा कि अब बदलाव जरूरी है और 2027 में पीडीए की ताकत से सामाजिक न्याय की सरकार बनेगी.

Advertisement

बेरोजगारी और पेपर लीक पर सरकार घिरी

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के एजेंडे में कभी रोजगार नहीं रहा. उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर पेपर लीक कराए गए, जिससे नौजवानों का भविष्य बर्बाद हुआ. उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर युवाओं को ट्रेनिंग देकर रोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा.

ये भी पढ़ें ; क्या “अशुभ” नोएडा अखिलेश यादव के लिए फिर से शुभ होगा?

PDA को सामाजिक न्याय का आंदोलन बताया

अखिलेश यादव ने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को सिर्फ चुनावी गठबंधन नहीं बल्कि सामाजिक न्याय का आंदोलन बताया. साथ ही उन्होंने कहा कि पीडीए उन लोगों की आवाज है जिन्हें बार‑बार अपमान, भेदभाव और अन्याय का सामना करना पड़ा है. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई कुछ चुनावों की नहीं, बल्कि सदियों से चले आ रहे शोषण के खिलाफ है.

Advertisement

संविधान और आरक्षण पर जोर

उन्होंने कहा कि संविधान ही पीड़ित, वंचित और शोषित समाज का सबसे बड़ा रक्षक है. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी संविधान और आरक्षण के खिलाफ है और 400 सीटें जीतकर संविधान बदलने की साजिश कर रही थी, जिसे जनता ने नाकाम कर दिया.

2027 का बिगुल दादरी से

अखिलेश यादव ने कहा कि दादरी की यह रैली सिर्फ सभा नहीं, बल्कि 2027 के बदलाव का आह्वान है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पीडीए की ताकत से उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय की सरकार बनेगी.

Featured Video Of The Day
'गोपीनाथ बरदोलोई को भारत रत्न नहीं दिया कांग्रेस ने हमने दिया' Amti Shah का कांग्रेस पर जोरदार हमला