अजित पवार विमान दुर्घटना मामला: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री इस्तीफा दें,रोहित पवार ने PM को लिखी चिट्ठी

रोहित पवार ने अजित पवार प्लैन क्रैश मामले को लेकर केंद्रीय उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू के इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा कि अजित दादा को पीएम मोदी और अमित शाह ही न्याय दिला सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
नई दिल्ली:

एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेता रोहित पवार ने अजित पवार प्लैन क्रैश मामले में एक बार फिर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू के इस्तीफे की मांग भी की है. रोहित ने कहा, जो जांच चल रही है, उसी के साथ महाराष्ट्र के लोगों के मन में कई सवाल हैं. जो लोग अपने बल पर जांच कर रहे हैं , उनकी तरफ से जो जानकारी मिली उससे इस मामले में और सवाल खड़े हो गए हैं. रोहित ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से इस मामले में स्वतंत्र जांच कराने की अपील की.

'पीएम मोदी और अमित शाह ही दिला सकते हैं न्याय'

रोहित पवार ने आरोप लगाया कि VSR नाम की जो कंपनी है उसको कई बड़े लोगों का समर्थन है, जो लोग सत्ता में हैं. इसमें दो तरह की साजिश हो सकती हैं. पहली राजनीतिक और दूसरी कमर्शियल. उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से जांच कराने की मांग भी की. रोहित ने कहा, 'अगर अजीत दादा को न्याय मिल सकता है , तो वो नरेंद्र मोदी और अमित शाह ही दे सकते हैं. मैं दोनों से विनती करता हूं. मैं पीएम मोदी को एक पत्र भी लिख रहा हूं.'

उड्डयन मंत्री के इस्तीफे की मांग की

रोहित पवार ने इस मामले में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू के इस्तीफे की भी मांग की. उन्होंने कहा, 'हम नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू का इस्तीफ़ा मांग रहे हैं. इसमें कई लोग हैं जो काफी पावरफुल हैं. प्लेन में अतिरिक्त ईंधन भरा हुआ था , जो कि समझ से परे बात है.'उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर फ्लाइट का समय क्यों बदला गया? पायलट को क्यों बदला गया? 

Advertisement

VRS कंपनी पर उठाए सवाल

रोहित ने आगे कहा कि जबसे मैंने ये सवाल उठाया है तभी से  बीजेपी के ट्रॉलर हम पर हमला कर रहे हैं.  VSR का धंधा अभी भी चल रहा है, उसकी फ्लाइट चल रही हैं. VSR किसी नियम का पालन नहीं कर रहा था. उसे कोई डर नहीं है , क्योंकि उसके पीछे बहुत पावरफुल लोग हैं. अभी तक इस मामले में कोई प्राथमिक रिपोर्ट नहीं आई है, आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर इस जांच को टालने की कोशिश हो रही है. कंपनी के कारोबार को दुबई और अमेरिका शिफ्ट करने की कोशिश हो रही है.

एनसीपी नेता ने कहा, 'नागरिक उड्डयन मंत्रालय VSR को बचाने की कोशिश क्यों कर रहा है? राममोहन नायडू ने तो पहले दिन ही एक तरह से सुरक्षा को लेकर क्लीनचिट दे दी थी. इसलिए राममोहन नायडू को इस्तीफा दे देना चाहिए. अजीत दादा के रिश्ते पीएम और अमित शाह से बहुत अच्छे थे. महाराष्ट्र की मांग है कि पीएम और अमित शाह को इस जांच को खुद हाथ में लें , तभी जांच होगी.'

Advertisement

'मुझे किसी का डर नहीं'

जब रोहित पवार से पूछा गया कि क्या उनकी जान को खतरा है? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, मेरी जान को खतरा है , लेकिन मुझे डर नहीं लगता. किसी न किसी को तो ये मामला उठाना पड़ेगा. इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि आपके इन आरोपों पर शरद पवार की सहमति है, तो रोहित ने कहा कि मैं ये प्रेस कॉन्फ्रेंस शरद पवार के घर में ही कर रहा हूं.

पार्टी विलय के मुद्दे पर क्या बोले रोहित पवार?

एनसीपी अजित पवार गुट और शरद पवार गुट के विलय होने पर भी रोहित पवार ने स्थिति साफ कर दी. उन्होंने कहा कि अजित दादा के साथ इस विषय पर चर्चा हो रही थी. लेकिन अब दादा ही नहीं रहे. इसलिए अब विलय की चर्चा खत्म हो गई है.

ये भी पढ़ें: आरोपियों को कौन बचा रहा? अजित पवार के विमान हादसे में मौत के मामले में शरद पवार के पोते ने खोला मोर्चा

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026: ट्रोलिंग से डर लगता है! एक्टर्स को Nawazuddin Siddiqui का धमाकेदार संदेश