जिस चश्मे ने AI समिट में PM मोदी को किया इम्प्रेस, मेकर ने बताया उसमें छिपा असली मैजिक

PM मोदी द्वारा पहने गए Sarvam Kaze AI चश्मे ने टेक दुनिया में हलचल मचा दी है. पूरी तरह भारत में बने इस स्मार्टग्लास में रियल‑वर्ल्ड AI इंटरैक्शन, विजुअल कैप्चर और कस्टम AI एक्सपीरियंस जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में Sarvam Kaze नामक खास AI चश्मा पहना
  • Sarvam Kaze चश्मा बेंगलुरु की Sarvam AI टीम द्वारा बनाया गया है
  • यह डिवाइस उपयोगकर्ता की बात सुनता, समझता और जवाब देता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहना गया खास AI चश्मा Sarvam Kaze सुर्खियों में है. यह चश्मा भारत में ही डिजाइन, डेवलप और बिल्ड किया गया है, और इसे बनाने वाले सरवम AI टीम ने बताया है कि इसमें ऐसा करिश्मा छिपा है जो आने वाले समय में स्मार्ट‑वियरेबल की दुनिया बदल सकता है. 

बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप Sarvam AI द्वारा विकसित यह चश्मा पारंपरिक स्मार्टग्लास या AR डिवाइस जैसा नहीं है. कंपनी के मुताबिक, Sarvam Kaze वास्तविक दुनिया में AI को सीधे आपके सामने लाता है, स्क्रीन पर नहीं, आपकी आँखों के आगे. यह डिवाइस पहनने पर आपकी बात को सुनता है, समझता है, जवाब देता है और साथ‑साथ आप जो देख रहे होते हैं, उसे भी कैप्चर कर सकता है.

Sarvam AI के को‑फाउंडर ने बताया कि यह डिवाइस पूरी तरह भारत में बना है “Designed in India, built in India, fitted with AI from India.” यह चश्मा सरवम के इन‑हाउस AI स्टैक पर चलता है, जिसे खास तौर पर भारतीय भाषाओं और लोकल यूज़‑केस के लिए तैयार किया गया है. इसका मतलब है कि यह आपके आसपास की चीज़ों को भारतीय संदर्भ में समझ सकता है और लोकल भाषा में तुरंत प्रतिक्रिया दे सकता है.

डिवाइस की एक बड़ी खासियत यह है कि डेवलपर्स इसके लिए अपनी कस्टम AI एक्सपीरियंस तैयार कर सकेंगे. यानी हेल्थकेयर, एजुकेशन, असिस्टिव टेक से लेकर कंटेंट‑क्रिएशन तक-हर सेक्टर के लिए अलग‑अलग ऐप्स और इंटरेक्शन बनाए जा सकते हैं। कंपनी के बयान के मुताबिक यह एक “पूरी नई दुनिया” है, जिसमें डेवलपर्स को अनगिनत संभावनाएं मिलेंगी. Sarvam Kaze का कमर्शियल लॉन्च मई 2026 में होने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री मोदी इसके पहले उपयोगकर्ता बने.

ये भी पढ़ें-:  AI Impact Summit 2026: साड़ी से लेकर सुपरबाइक तक, 5 तकनीकें जो बनाएंगी आपकी डेली लाइफ को आसान

Advertisement
Featured Video Of The Day
RSS Chief Mohan Bhagwat के '3 बच्चों' वाले बयान पर सियासी बवाल! Opposition ने साधा निशाना | UP News
Topics mentioned in this article