- अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों के खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत आई है
- IRCTC ने शिकायत के बाद फूड कंपनी पर दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया और कॉन्ट्रेक्ट खत्म करने को कहा
- एक ही कोच में कम से कम दो बार खाने में कीड़े मिलने की घटनाएं हुईं, जिससे यात्रियों में नाराजगी हुई
वंदे भारत ट्रेन में खाने को लेकर फिर एक शिकायत आई है. अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों के खाने में कीड़ा मिला है. IRCTC ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत ऐक्शन लेते हुए कंपनी पर 10 लाख जुर्माना लगाने के साथ कॉन्ट्रेक्ट खत्म करने का नोटिस भी जारी किया है. हैरानी की बात तो यह है कि एक ही कोच में कम से कम दो ऐसी घटनाएं हुई हैं.
खाने में मिले कीड़े,मचा बवाल
अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन में उस वक्त बवाल मच गया, जब यात्रियों के खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत मिली.यात्रियों ने बकायदा फोटो खींचकर रेलवे से शिकायत की. आईआरसीटीसी ने भी त्वरित ऐक्शन लेते हुए फूड कंपनी पर 10 लाख का जुर्माना लगाने के साथ कॉन्ट्रेक्ट खत्म करने का नोटिस भी जारी किया है. आदित्य डिडवानिया नाम के यूजर ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शिकायत किया की उसके खाने में कीड़े मिले हैं.
तुरंत ऐक्शन, पेस्ट कंट्रोल भी कराया
ताज्जुब की बात यह रही कि एक ही कोच में कम से कम दो ऐसी घटनाएं हुईं, जिसके बाद कई यात्रियों ने खाना खाना बंद कर दिया.यह खाना M/S ब्रंदावन फूड प्रोडक्ट्स (RK ग्रुप) की ओर से दिया गया था.मामला संज्ञान में आते ही IRCTC ने तुरंत सख्त कार्रवाई की. IRCTC के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसे मामलों पर तुरंत एक्शन लिया गया. वहां डीप क्लीनिंग व पेस्ट कंट्रोल कराया गया. यात्रियों की सुरक्षा और साफ-सफाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.
यह भी पढ़ें- देश में लांच होगा वंदे भारत का एक और मॉडल, दिल्ली NCR से मुंबई रूट पर चल सकती है सुपरफास्ट फ्रेट ट्रेन
यह भी पढ़ें- वंदे भारत के खाने से बिगड़ी महिला की तबीयत! बच्चे को हुआ डायरिया, शिकायत पर IRCTC ने दिया ये जवाब














