अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों के खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत आई है IRCTC ने शिकायत के बाद फूड कंपनी पर दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया और कॉन्ट्रेक्ट खत्म करने को कहा एक ही कोच में कम से कम दो बार खाने में कीड़े मिलने की घटनाएं हुईं, जिससे यात्रियों में नाराजगी हुई