पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले BJP के बागी विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा तृणमूल कांग्रेस में शामिल

बीजेपी के बागी विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के बागी विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.
  • कुर्सियांग विधानसभा सीट के विधायक शर्मा ने तृणमूल कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है.
  • शर्मा ने 2024 लोकसभा चुनाव में दार्जिलिंग सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये. राज्य की कुर्सियांग विधानसभा सीट से विधायक शर्मा यहां तृणमूल कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए.

उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में दार्जिलिंग सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था. शर्मा ने अलग गोरखालैंड राज्य की मांग का यह कहते हुए समर्थन किया था कि दार्जिलिंग पहाड़ियों पर अधिक ध्यान देने और विकास की आवश्यकता है.

उन्होंने यह दावा करते हुए भाजपा के प्रति कई बार असंतोष व्यक्त किया था कि क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के आश्वासन के बावजूद, पार्टी जमीनी स्तर पर अपना वादा निभाने में विफल रही. विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक शंकर घोष ने दावा किया कि शर्मा का अपने निर्वाचन क्षेत्र में कोई जनाधार नहीं है और वह लंबे समय से पार्टी के संपर्क में नहीं हैं.

Advertisement

पश्चिम बंगाल में 294-सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले दो महीनों में होने की संभावना है, जबकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त होगा.

ये भी पढ़ें :-  AI-Impact Summit की ‘फैमिली फोटो' : PM मोदी के साथ दिखे वैश्विक नेता, क्या कहती है तस्वीर?

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: ईरानी जहाज पर Trump ने कैसे किया कब्जा?