बिहार के कटिहार में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, जानें फिजिकल से मेडिकल तक का पूरा शेड्यूल

भर्ती के सफल संचालन के लिए सेना और जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. गढ़वाल मैदान में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. से

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कटिहार में अग्निवीर भर्ती रैली गढ़वाल मैदान में 02 से 13 फरवरी तक आयोजित की जाएगी.
  • ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के बाद शारीरिक दक्षता, माप और मेडिकल जांच अनिवार्य रूप से कराई जाएगी.
  • भर्ती रैली में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के इंतजाम किए गए हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बिहार के कटिहार में देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए कल से एक बड़ा अवसर शुरू होने जा रहा है. सेना भर्ती कार्यालय (ARO) कटिहार द्वारा 02 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक गढ़वाल मैदान (सिरसा मिलिट्री कैंप) में अग्निवीर भर्ती रैली का भव्य आयोजन किया जा रहा है. इस रैली में बिहार के 12 जिलों से शॉर्टलिस्ट किए गए लगभग 6,000 से अधिक युवा अभ्यर्थी अपनी शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन करेंगे. 

भर्ती प्रक्रिया को आधुनिक और पारदर्शी बनाते हुए इस बार ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) को चयन का पहला पड़ाव बनाया गया था, जिसमें सफल होने वाले युवाओं को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Fitness Test), शारीरिक माप (Physical Measurement Test) और मेडिकल जांच की चुनौतियों से गुजरना होगा.

भर्ती के सफल संचालन के लिए सेना और जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. गढ़वाल मैदान में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सेना के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को सख्त हिदायत दी है कि वे भर्ती के दौरान अनुशासन बनाए रखें और दलालों या एजेंटों के झांसे में न आएं, क्योंकि पूरी चयन प्रक्रिया पूरी तरह से योग्यता और पारदर्शिता पर आधारित है. 

अधिकारियों का मानना है कि अग्निपथ योजना न केवल युवाओं को सेना में गौरवपूर्ण सेवा का अवसर देती है, बल्कि उन्हें एक अनुशासित और कुशल नागरिक के रूप में तैयार कर समाज को सशक्त बनाने की दिशा में भी एक क्रांतिकारी कदम है.

Featured Video Of The Day
Ranchi Bus Stand Fire Breaking News: रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में भीषण आग, एक साथ 6 बसें जलकर खाक