चायनीज रोबोट डॉग के बाद अब गलगोटिया के ड्रोन सॉकर पर विवाद, यूथ कांग्रेस ने बताया कोरियन

यूथ कांग्रेस ने एक्‍स पर अपनी एक पोस्‍ट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के ड्रोन सिस्‍टम का एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि पहले चीन, अब कोरिया. गलगोटिया 'उधार ली गई' इनोवेशन के वर्ल्‍ड टूर पर हैं.  

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यूथ कांग्रेस ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी के भारत के पहले ड्रोन सॉकर बनाने के दावे को गलत बताया है.
  • यूथ कांग्रेस का कहना है कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने कोरिया के स्ट्राइकर वी3 एआरएफ ड्रोन को पेश किया है.
  • यूथ कांग्रेस ने एक पोस्‍ट में कहा कि पहले चीन, अब कोरिया, गलगोटिया 'उधार ली गई' इनोवेशन के वर्ल्‍ड टूर पर हैं.  
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी से जुड़े रोबोट डॉग मामले की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक नया विवाद सामने आ गया है. इस बार सवाल यूनिवर्सिटी की टेक्निकल इनोवेशन की दावेदारी पर उठे हैं. यूथ कांग्रेस का दावा है कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी भारत के पहले ड्रोन सॉकर को पूरी तरह से बनाने की बात कह रही है, लेकिन वास्‍तव में यह कोरिया का स्ट्राइकर वी3 एआरएफ है. साथ ही यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के आत्‍मनिर्भर भारत मिशन को लेकर भी तंज कसा है.

यूथ कांग्रेस ने एक्‍स पर अपनी एक पोस्‍ट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सॉकर बॉल में ड्रोन सिस्‍टम का वीडियो शेयर किया और लिखा कि पहले चीन, अब कोरिया. गलगोटिया 'उधार ली गई' इनोवेशन के वर्ल्‍ड टूर पर हैं.  

ये भी पढ़ें: चीनी रोबोट विवाद: AI समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पवेलियन की बिजली काटी, कैंपस खाली करने का आदेश

Advertisement

गलगोटिया के दावे को बताया गलत

साथ ही यूथ कांग्रेस ने अपने पोस्‍ट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी को लेकर लिखा कि उनका दावा है कि उन्‍होंने कैंपस में भारत का पहला ड्रोन सॉकर पूरी तरह से बनाया है, लेकिन वास्तव में यह कोरिया का स्ट्राइकर वी3 एआरएफ है. 

ये भी पढ़ें: AI इन एजुकेशन पर फोकस, छात्रों और शिक्षकों की होगी मदद; शिक्षा मंत्री ने गिनाए फायदे

Advertisement

गलगोटिया की ओर से वीडियो में क्‍या कहा 

यूथ कांग्रेस की ओर से एक वीडियो भी पोस्‍ट किया गया है, जिसमें गलगोटिया की एक प्रोफेसर दावा करती हैं कि सॉकर गेंद के आकर के ड्रोन सिस्‍टम में इंजीनियरिंग से लेकर इसकी एप्‍लीकेशन तक सब कुछ यूनिवर्सिटी में ही बनाया गया है. यह भारत का पहला ड्रोन सॉकर एरिना है. 

इससे पहले, गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने टेक्नोलॉजी प्रदर्शन के लिए अपने स्टॉल पर एक रोबोट डॉग रखा था. हालांकि इस डिवाइस के कथित तौर पर चीनी तकनीक पर आधारित होने की बात सामने आई है, जिसे लेकर विवाद हो गया है.  

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग के बीच इजरायल और लेबनान में कैसे हैं हालात? Ground Report से समझिए