पेट्रोल, डीजल, LPG के साथ खाद का भी पर्याप्त भंडार, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने बताया

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, LPG और PNG की पर्याप्त उपलब्धता है. इसे सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर कई कदम उठाए गए हैं और लगातार उठाए जा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
सरकार ने बताया कि देश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत सरकार ने पेट्रोल, डीजल, LPG और PNG की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए हैं.
  • पेट्रोल और डीजल की घरेलू आपूर्ति बनाए रखने के लिए उत्पाद शुल्क में कमी और डीजल पर निर्यात शुल्क लगाया गया है.
  • फारस की खाड़ी में 18 भारतीय जहाज हैं और पिछले 24 घंटे में दो LPG वाहक होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़े हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

ईरान, इजरायल, अमेरिका जंग के बीच पश्चिम एशिया के हालातों पर सोमवार को भारत सरकार की अंतर मंत्रालयी कॉफ्रेंस में अधिकारियों ने आज की मौजूदा स्थिति के बारे में बताया. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, LPG और PNG की पर्याप्त उपलब्धता है. इसे सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर कई कदम उठाए गए हैं और लगातार उठाए जा रहे हैं. हमारी रिफाइनरियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं और कच्चे तेल का भंडार पर्याप्त है. हालांकि, कुछ स्थानों पर घबराहट में खरीदारी (panic buying) देखी गई है, जबकि अधिकांश रिटेल आउटलेट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं.

देश में पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

उन्होंने आगे कहा कि मैं नागरिकों को आश्वस्त करना चाहती हूं कि पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. घरेलू बाजार में पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने और कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर ₹10 प्रति लीटर की दर से उत्पाद शुल्क (excise duty) कम किया है.

घरेलू उपभोक्ता और सीएनजी की 100 फीसदी आपूर्ति

इसके अतिरिक्त, घरेलू बाजार में डीजल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए निर्यात शुल्क (export levy) भी लगाया गया है. प्राकृतिक गैस के मामले में, घरेलू उपभोक्ताओं और CNG परिवहन के लिए 100% आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जबकि ग्रिड से जुड़े उद्योगों के लिए लगभग 80% आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है.

18 भारतीय जहाज अभी फारस की खाड़ी में

पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में 18 भारतीय जहाज़, जिनमें 485 नाविक सवार हैं, फारस की खाड़ी में संचालन कर रहे हैं और सभी सुरक्षित हैं. पिछले 24 घंटों में किसी भी प्रकार की समुद्री घटना की सूचना नहीं मिली है.

Advertisement

बीते 24 घंटे में दो जहाज होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ रहे

बीते 24 घंटे में दो LPG वाहक जहाज़ BWTYR और BW ELM कुल 94,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर होर्मुज़ जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं और अब भारत की ओर आ रहे हैं. विभिन्न राज्यों के बंदरगाह सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं और कहीं भी भीड़भाड़ नहीं है. भारत निर्बाध समुद्री संचालन और ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है.

देश में खाद का पर्याप्त भंडार

केमिकल और उर्वरक मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव अर्पणा शर्मा ने कहा कि पश्चिम एशिया के तनावपूर्व माहौल के बीच अंतरर्राष्ट्रीय उवर्रक की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने बताया कि पिछले साल 361 लाख टन उर्वरक की ब्रिकी हुई थी. हमारे पास अभी 180 लाख मीट्रिक टन स्टॉक में है, जो पिछले साल इस समय 147 लाख मीट्रिक टन था. मई-जून में खाद की जरूरत कम होती है, इसका इस्तेमाल हम स्टॉक बिल्डअप में करते हैं. हमारे पास अभी खाद का पर्याप्त स्टॉक है. 

Advertisement

रविवार को 92 लाख सिलेंडर किए गए डिलीवर

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को LPG की ऑनलाइन बुकिंग 95% हुई. एक करोड चार लाख सिलेंडर की बुकिंग हुई और 92 लाख सिलेंडर डिलीवर किए गए. पेट्रोलियम मंत्रालय ने गजट नोटिफिकेशन जारी किया है, विशेषकर उन  राज्यों के लिए जिन्होंने अपने आप को केरोसिन फ्री डिक्लियर कर लिया था. अगर वहां लोगों को केरोसिन की जरूरत पड़ती है तो उन्हें केरोसिन एलोकेट किया जाएगा.

कुवैत में एक भारतीय की मौत, अब तक 5.50 लाख लोग लाए गए

विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव असीम महाजन ने कहा कि 28 फरवरी से अब तक मध्यपूर्व एशिया से 5.50 लाख भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया है. कल कुवैत में एक भारतीय नागरिक की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हुई.

यह भी पढ़ें - शान से लहराता तिरंगा और भारत माता की जयकार... भारतीय जहाजों ने कुछ ऐसे होर्मुज को किया पार, VIDEO

Featured Video Of The Day
Iran Israel War News: Dimona में मिसाइल गिरी तब क्या हुआ? भारतीय ने बताया डरावना मंजर | War news