आदर्श नगर मर्डर केस : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो आरोपियों को दबोचा, रंजिश में हुई थी रेहान की हत्या

दिल्ली के आदर्श नगर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आदर्श नगर इलाके के मर्डर केस में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
  • बारात की घटना में भलस्वा के गौरव और रेहान राज पर चाकू से हमला हुआ, जिसमें रेहान की इलाज के दौरान मौत हो गई.
  • पुलिस ने आरोपियों चिराग और रोहित को भलस्वा के गंदा नाला रोड से गिरफ्तार किया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आदर्श नगर थाना इलाके में हुए सनसनीखेज मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह वारदात एक ही इलाके के दो युवकों के ग्रुप के बीच चल रही पुरानी रंजिश का नतीजा बताई जा रही है.

पुलिस के मुताबिक 12 फरवरी 2026 को दोपहर करीब डेढ़ बजे भलस्वा की जे जे कॉलोनी का रहने वाला गौरव अपने दोस्त रेहान राज के साथ आजादपुर स्थित मोनेस्ट्री मार्केट कपड़े खरीदने गया था. इसी दौरान पहले से दुश्मनी रखने वाले समीर, चिराग, रोहित और उनके एक अन्य साथी ने दोनों को घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत जहांगीरपुरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुरुआत में आदर्श नगर थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया, लेकिन इलाज के दौरान रेहान की मौत हो गई, जिसके बाद केस में हत्या की धारा जोड़ दी गई.

पुलिस को 16 फरवरी को पुख्ता सूचना मिली, जिसके बाद इंस्पेक्टर पूरन पंत की टीम ने एसीपी राहुल कुमार सिंह की निगरानी में भलस्वा के गंदा नाला रोड, आउटर रिंग रोड के पास से चिराग उर्फ चिकू उर्फ चिरु (19 साल) और रोहित कुमार उर्फ बाला (20 साल) को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सामने आया कि दोनों ग्रुप के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी और इसी रंजिश में आरोपियों ने रेहान को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी. वारदात के बाद उन्हें लगा कि रेहान बच नहीं पाएगा और वे फरार हो गए थे. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. फिलहाल मामले में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरान का अमेरिका पर पलटवार! | Mic On Hai | Top News