दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आदर्श नगर इलाके के मर्डर केस में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बारात की घटना में भलस्वा के गौरव और रेहान राज पर चाकू से हमला हुआ, जिसमें रेहान की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने आरोपियों चिराग और रोहित को भलस्वा के गंदा नाला रोड से गिरफ्तार किया.