Peoples Polls के अनुसार तमिलनाडु में DMK और सहयोगी बना रहे हैं सरकार

तमिलनाडु चुनाव के लिए ‘पीपल्स पल्स’ (Peoples Pulse) द्वारा जारी एग्जिट पोल के अनुसार DMK+ गठबंधन सबसे मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. तमिलनाडु चुनाव के लिए ‘पीपल्स पल्स' (Peoples Pulse) द्वारा जारी एग्जिट पोल के अनुसार DMK+ गठबंधन सबसे मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है. अनुमान है कि DMK+ को 125 से 145 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, AIADMK+ गठबंधन को 65 से 80 सीटों के बीच सिमटने का आकलन किया गया है. इस चुनाव में TVK+ को 18 से 24 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें जा सकती हैं. एग्जिट पोल के ये आंकड़े राज्य की राजनीतिक तस्वीर को लेकर शुरुआती संकेत जरूर दे रहे हैं, हालांकि अंतिम फैसला तो मतगणना के बाद ही साफ होगा.

वहीं, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 'मैट्रिज' (Matrize) के एग्जिट पोल के आंकड़े जारी हो गए हैं, जो राज्य में एक बार फिर DMK+ गठबंधन की सरकार बनने का संकेत दे रहे हैं. इस सर्वे के अनुसार, DMK+ को 122-132 सीटें मिलने का अनुमान है, जो बहुमत के आंकड़े के करीब है. वहीं, AIDMK+ गठबंधन 87-100 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रह सकता है. इस चुनाव में TVK+ को 10-12 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य (OTH) के खाते में 0-6 सीटें जा सकती हैं. आंतरिक निर्देशों के अनुसार, इन महत्वपूर्ण आंकड़ों को बिना किसी देरी के तुरंत डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया जाना चाहिए.

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कुल महिला मतदाताओं में से करीब 2.52 करोड़, यानी लगभग 86.2 प्रतिशत महिलाओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया. उन्होंने बताया कि पुरुष मतदाताओं में 2.35 करोड़ लोगों ने मतदान किया, जो राज्य के कुल पुरुष मतदाताओं का 83.96 प्रतिशत है.

बता दें कि तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ और निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कुल 85.14 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. इससे पहले, तमिलनाडु में 2011 के विधानसभा चुनावों में सर्वाधिक 78.29 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था, जब अन्नाद्रमुक ने शानदार जीत हासिल की थी.

Advertisement

ये भी पढे़ं :  AXIS MY INDIA ASSAM EXIT POLL: असम में फिर हिमंता सरकार, NDA को पहले से ज्यादा 88-100 सीटों का अनुमान

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: Exit Poll के अनुसार बंगाल में बन रही TMC की सरकार! | Breaking
Topics mentioned in this article