जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर मारीं 5 गोलियां

पुलिस ने बताया कि लक्की ओबोराय के शरीर में पांच गोलियां लगी. इसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया. हालांकि डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से जालंधर शहर में डर का माहौल बन गया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पंजाब के जालंधर में AAP के नेता लक्की ओबेराय को मॉडल टाउन के गुरुद्वारा साहिब के बाहर गोली मार दी गई.
  • लक्की ओबेराय के शरीर में पांच गोलियां लगीं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
  • लक्की ओबेराय की पत्नी ने AAP की ओर से निगम चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गई थीं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पंजाब के जालंधर में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के एक नेता की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, आप नेता लक्‍की ओबेराय को मॉडल टाउन के गुरुद्वारा साहिब के बाहर एक के बाद एक कई गोलियां मारी गई. एक नेता पर फायरिंग की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोग सहम गए. मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस घटना के लिए जिम्‍मेदार लोगों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. 

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ओबेरॉय गुरुद्वारे के बाहर अपनी कार पार्क कर रहे थे. उसी वक्‍त दोपहिया वाहन पर हमलावरों ने उन पर गोलियां दागनी शुरू की. ओबेरॉय को पांच गोलियां लगी. इसके बाद उन्‍हें एक प्राइवेट अस्‍पताल ले जाया गया. हालांकि डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया. 

दिल्‍ली: गोलियां की आवाज से गूंजा आरके पुरम, एनकाउंटर के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

दिनदहाड़े एक आप नेता की हत्‍या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच की जा रही है. वहीं इस घटना के बाद इलाके के लोग सहम गए. 

ओबेराय की पत्‍नी ने लड़ा था चुनाव

बता दें कि लक्की ओबोराय की पत्नी ने आम आदमी पार्टी की तरफ से निगम चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गई थीं. लक्की कैंट हल्के की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा के करीबी थे. 
 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | राहुल गांधी पर Manoj Tiwari का तीखा हमला! सुनिए क्या-क्या कहा? | Rahul Gandhi