पंजाब में AAP की आई पहली लिस्ट, 40 उम्मीदवारों में 37 विधायक रिपीट; भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. सीएम भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. पहली लिस्ट में 40 उम्मीदवारों का नाम जारी किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है.
  • सीएम भगवंत मान संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. लिस्ट में उनका नाम है.
  • पार्टी ने 37 विधायकों को फिर से टिकट दिया है. जेल में बंद मंत्री संजीव अरोरा भी चुनाव लड़ेंगे.

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में कुल 40 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. पंजाब के सीएम भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. जबकि कई कैबिनेट मंत्रियों के नाम भी पहली लिस्ट में शामिल हैं. जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा फिर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पहली लिस्ट में ज्यादातर मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है. पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें आप ने 40 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान चुनाव से पहले ही कर दिया है. 

पंजाब में आप की पहली लिस्ट में यह नाम

AAP Candidates List by

CM भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे चुनाव 

आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट में सीएम भगवंत मान का नाम भी शामिल है. वह संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. वह 2022 में भी इसी सीट से चुनाव लड़े थे. भगवंत मान ने इस सीट से कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी को चुनाव हराया था. 2022 के चुनाव में भगवंत मान को 82 हजार 592 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी को 58 हजार 206 वोट मिले थे. इस तरह से भगवंत मान ने इस सीट पर 24 हजार 386 वोटों से जीत हासिल की थी. इस चुनाव में मान ने एक तरफा मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था. इस बार भी वह इसी सीट से मैदान में होंगे.  

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किया पोस्ट, दी शुभकामनाएं

विस्तृत चर्चा के बाद ‘आप' के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। सभी उम्मीदवारों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। उम्मीद है कि सभी अपने-अपने हलकों से जीतकर पंजाब के लोगों की और भी बेहतर तरीके से सेवा करेंगे।
 

Advertisement

जेल से चुनाव लड़ेंगे मंत्री संजीव अरोड़ा

पार्टी ने 37 विधायकों को फिर से टिकट दिया है. आप की पहली लिस्ट में जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा भी लुधियाना वेस्ट सीट से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा अजनाला सीट से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाला मैदान में होंगे और तरनतारन से हरमीत सिंह संधू, एमएएस नगर से कुलवंत सिंह उम्मीदवार हैं. 

Advertisement

2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की थी. राज्य की 117 सीटों में से आप ने 92 सीटें जीती थी. पंजाब में बहुमत के लिए 59 सीटों की जरुरत होती है, जहां आप ने एकतरफा बहुमत हासिल किया था. पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव फरवरी के महीने तक हो सकते हैं. 

सीएम मान ने सभी उम्मीदवारों को दी बधाई

आप की लिस्ट जारी होने के बाद सीएम भगवंत मान ने कहा 'आज PAC (पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी) की एक बैठक हुई, जिसमें पंजाब विधानसभा चुनाव के टिकटों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. पब्लिक सर्वे के आधार पर, जिन उम्मीदवारों को जनता से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, उनके नाम तय कर दिए गए हैं. 40 टिकट फाइनल किए गए हैं. मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूँ कि वे एक बार फिर चुनकर आएंगे.'

ये भी पढ़ेंःपंजाब में अब ग्रामीण मार्गों में भी चलेंगी मिनी बसें, सीएम भगवंत मान ने 100 बसों को दिखाई हरी झंडी


Topics mentioned in this article
Sanjeev Arora News
AAP List
Aap Candidate List
Bhagwant Mann
Bhagwant Mann News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं