प्यार में नाकाम कनाडाई आशिक का खूनी तांडव! पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या, नहर में मिला शव

लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर का गन प्वाइंट पर अपहरण कर हत्या कर दी गई है. 6 दिन बाद शव नीलो नहर से मिला है. शुरुआती जांच के मुताबिक जबरन शादी से इनकार पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और कनाडा फरार हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • लुधियाना की मशहूर पंजाबी सिंगर इंदर कौर को 6 दिन पहले गन प्वाइंट पर अगवा कर नहर में उनकी हत्या कर दी गई.
  • इंदर कौर राशन लेने बाजार गई थीं और देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत की थी.
  • आरोपी सुखविंदर सिंह कनाडा से पंजाब आया था और इंदर कौर पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

पंजाब के लुधियाना से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ‑साथ पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. मशहूर पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर, जिन्हें 6 दिन पहले गन प्वाइंट पर अगवा किया गया था, की हत्या कर दी गई. उनका शव नीलो नहर से बरामद हुआ है.

नहर से मिली लाश, परिवार में मातम

मृतका की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समराला सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है. इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.

यह भी पढ़ें- 'पुष्पा झुकेगा नहीं...' कहने वाले TMC उम्मीदवार जहांगीर खान झुके, फाल्टा सीट पर वोटिंग से पहले दौड़ से बाहर

राशन लेने निकली थी, फिर नहीं लौटी

मृतका के भाई जोतइंदर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 13 मई की रात करीब 8:30 बजे इंदर कौर अपनी फोर्ड फिगो कार में बाजार से राशन लेने निकली थीं, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटीं. परिवार ने खुद तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

Advertisement

जबरन शादी के लिए बना रहा था दबाव

परिवार के मुताबिक, उन्हें मोगा के गांव भलूर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा पर शक हुआ, जो इंदर कौर पर जबरन शादी के लिए दबाव बना रहा था. इंदर कौर ने शादी से इनकार कर दिया था, जिसके बाद आरोपी ने रंजिश पाल ली.

यह भी पढ़ें- देशभर में 20 मई को 8 लाख मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल! क्या नहीं मिलेगीं दवाएं?

कनाडा से आया, अपहरण कर हत्या का आरोप

आरोप है कि मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह खास तौर पर कनाडा से पंजाब आया था. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में इंदर कौर को घेर लिया और पिस्तौल की नोक पर अगवा कर लिया. इसके बाद उसकी हत्या कर शव को नीलो नहर में फेंक दिया गया. वारदात के बाद आरोपी फिर से कनाडा फरार हो गया.

Advertisement

पुलिस पर लापरवाही के आरोप

परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि 15 मई को ही सुखविंदर सिंह और उसके साथी करमजीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई थी, लेकिन समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

क्या कहती है पुलिस?

थाना जमालपुर के एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Featured Video Of The Day
जो कायर थे वो मुस्लिम बन गए... राजा भैया के बयान से सियासी हंगामा
Topics mentioned in this article