शराब पीने से रोका तो पीट-पीटकर कर दी 90 साल की दादी की हत्या, पोता गिरफ्तार

मामला 12 फरवरी का है. पुलिस को सूचना मिली कि प्रेम नगर इलाके में एक महिला की हत्या कर दी गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 90 साल की रायसा का शव बरामद किया. पोस्टमॉर्टम कराने के बाद हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में एक बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. हत्या का आरोप महिला के पोते पर है. पुलिस के मुताबिक, 30 साल के पोते शाहरुख ने अपनी 90 साल की दादी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि वो शराब पीने से रोकती थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

पुलिस के मुताबिक, मामला 12 फरवरी का है. पुलिस को सूचना मिली कि प्रेम नगर इलाके में एक महिला की हत्या कर दी गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 90 साल की रायसा का शव बरामद किया. पोस्टमॉर्टम कराने के बाद हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है. पुलिस ने हत्या की सूचना देने वाले के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद था.

पुलिस के मुताबिक, ये फोन मीणा नाम की महिला के नाम से रजिस्टर्ड था, लेकिन मीणा का घर पुलिस को बंद मिला. इसके बाद पुलिस ने मृत महिला के 30 साल के नाती शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने बताया की हत्या के बाद वो शराब के नशे में था. झगड़े के दौरान पहले तो उसने अपनी दादी को खूब पीटा. फिर पीछे से धक्का दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें:-

यूपी में बुलडोजर एक्शन के दौरान मां-बेटी की मौत, पुलिस ने कहा- आत्मदाह किया

दिल्ली में फिर हुआ श्रद्धा वालकर जैसा कांड, महिला की हत्या कर ढाबे के फ्रीजर में रखा शव

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Hormuz में 2 भारतीय जहाजों पर ईरानी हमला | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article