Odisha: सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग

CDMO डॉ. बिजय कुमार मिश्रा ने बताया- सभी मरीजों की हालत स्थिर है. कुछ को हल्का बुखार है, कोई मौत नहीं हुई. स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग और सांसद डॉ. रबींद्र कुमार बेहरा ने अस्पताल जाकर मरीजों का हाल जाना.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Odisha Hindi News: ओडिशा के जाजपुर जिले में सड़क किनारे वेंडर वाले का दही बड़ा खाने से 58 लोग बीमार हो गए हैं. इनमें 25 बच्चे बताए जा रहे हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और हालत स्थिर है. जानकारी के अनुसार, दशरथपुर ब्लॉक के पतपुर गांव में शुक्रवार सुबह यह घटना हुई. स्थानीय लोगों ने सुबह साढ़े 8 से साढ़े 9 बजे के बीच दही बड़ा खाया था. इसके तुरंत बाद ही उल्टी और दस्त की शिकायतें आने लगीं.

इसके बाद 52 लोगों को जाजपुर के डीएच अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, 6 लोगों का इलाज गांव में ही किया गया. सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग और सांसद डॉ. रबींद्र कुमार बेहरा ने अस्पताल का दौरा किया. CDMO डॉ. बिजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है, कुछ को हल्का बुखार है, किसी की मौत की खबर नहीं है. जांच जारी है और खाने के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं. घटना सामने आने के बाद शनिवार को स्वास्थ्य अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया.

कौन लोग प्रभावित हुए? CDMO ने दी जानकारी

जाजपुर के CDMO ने बताया कि प्रभावित लोगों में बच्चे और वयस्क दोनों ही शामिल हैं. जाजपुर DHH में भर्ती 52 लोगों में से 25 बच्चे हैं और 27 वयस्क हैंय बाकी 6 लोगों का इलाज गांव में ही चल रहा है.

NDTV से बात करते हुए जाजपुर के CDMO डॉ. बिजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी मरीज अब स्थिर हैं. कुछ लोगों को हल्का बुखार है, जो जल्द ही उतर जाएगा. उन्होंने साफ किया कि अब तक किसी की मौत की कोई खबर नहीं है.

Advertisement

जांच ​​शुरू, सैंपल जमा किए गए

स्वास्थ्य अधिकारियों ने फूड पॉइजनिंग के इस संदिग्ध मामले की जांच शुरू कर दी है. दही-बड़ा के सैंपल जमा करके जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं. सड़क किनारे ठेला लगाने वाले विक्रेता का भी पता लगाया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि खाने में मिलावट की असली वजह लैब रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी. इस मामले में अभी और जानकारी का इंतज़ार है.

ये भी पढ़ें- कंकाल को बैंक ले जाने वाले जीतू की बदली जिंदगी! पानी, बिजली, वृद्धावस्था पेंशन और राशन; सबकुछ पहुंचा घर

Advertisement
Featured Video Of The Day
अंतरिक्ष में भारत की तीसरी आँख, बादलों के पार भी देखेगा स्वदेशी 'Drishti' सैटेलाइट