प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:
दिल्ली में संसद भवन की सुरक्षा में तैनात एक महिला कांस्टेबल 23 साल की गंगा ने छावला इलाके में स्थित अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आज सुबह दिल्ली पुलिस को यह जानकारी मिली. महिला बीते करीब एक साल से संसद भवन सुरक्षा में तैनात थी. मृतक कांस्टेबल का पति भी दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट में तैनात है.
जानकारी के मुताबिक महिला कई लीव ले चुकी थी. उसके घर से अब तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. दिल्ली पुलिस इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच करवा रही है.
हालांकि इस घटना के बाद यह खबर भी आ रही है कि महिला कांस्टेबल को एक सीनियर रेंक के अधिकारी परेशान कर रहे थे. इस पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि अब तक ऐसा कोई आरोप किसी की तरफ से नहीं लगाया गया है. मामले की जांच हर एंगल से जारी है.
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
Advertisement
Featured Video Of The Day
Israel Iran War: WSJ के हवाले से बड़ी खबर, युद्ध में कूद सकता है UAE | BREAKING NEWS














