कोरोना संक्रमण के चलते इस बार छोटा होगा गणतंत्र दिवस समारोह

इस बार गणतंत्र दिवस पर परेड लाल किले तक नहीं जाएगी, विजय चौक से नेशनल स्टेडियम तक ही जाएगी

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

कोविड (Covid) का असर गणतंत्र दिवस (Republic Day) के समारोह पर भी पड़ने जा रहा है. कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से इस बार गणतंत्र दिवस समारोह पहले के मुकाबले काफी छोटा होगा और इसमें लोग भी कम संख्या में शामिल होंगे. इस बार परेड लाल किले तक नहीं जाएगी. परेड विजय चौक से नेशनल स्टेडियम तक ही जाएगी.

गणतंत्र दिवस पर पहले 8.2 किलोमीटर की परेड होती थी. इस बार परेड 3.3 किलोमीटर की ही होगी. पहले हर दस्ते में 144 जवान होते थे, जबकि इस बार हर दस्ते में 96 जवान होंगे. दो गज की दूरी का भी खयाल रखा जाएगा. परेड में हिस्सा लेने वालों को टेस्ट के बाद अलग-थलग रखा गया है. इनके लिए कोविड बबल बनाया गया है.

परेड में दर्शक भी काफ़ी कम होंगे. पहले एक लाख पंद्रह हज़ार लोग परेड देखते थे. इस बार बस 25,000 लोगों को इजाज़त होगी. पहले 32000 टिकट बेचे जाते थे. इस बार बस 7500 टिकट बेचे जाएंगे. इस बार परेड में छोटे बच्चे नहीं होंगे. 15 साल से ऊपर वाले ही हिस्सा ले पाएंगे. देखने वालों को भी मास्क लगाकर आना होगा.

Featured Video Of The Day
Dubai में Tourists का बुरा हाल, 5 Star होटल छूटा, अब shelter home में रहने को मजबूर! Ground Report
Topics mentioned in this article