Budget 2021 : राहुल गांधी का निशाना- सरकार लोगों के हाथों में पैसे देने के बारे में भूली...

कांग्रेस नेता ने बजट (Budget 2021) पेश किए जाने से पहले कहा था कि बजट में छोटे एवं मझोले कारोबारियों की मदद करने के साथ स्वास्थ्य और रक्षा खर्च में बढ़ोतरी किए जाने की जरूरत है .

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी.
नई दिल्ली:

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Nirmala Sitharaman) द्वारा बजट पेश किए जाने के बाद आरोप लगाया कि सरकार की योजना भारत की संपत्तियों को ‘अपने पूंजीपति मित्रों' को सौंपने की है.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘सरकार लोगों के हाथों में पैसे देने के बारे में भूल गई. मोदी सरकार की योजना भारत की संपत्तियों को अपने पूंजीपति मित्रों को सौंपने की है.'

Budget 2021 पर बिफरी कांग्रेस, बोली- "सब कुछ बेचने में जुटी सरकार, किसानों के लिए कुछ भी नहीं है"

Advertisement

कांग्रेस नेता ने बजट (Budget 2021) पेश किए जाने से पहले कहा था कि बजट में छोटे एवं मझोले कारोबारियों की मदद करने के साथ स्वास्थ्य और रक्षा खर्च में बढ़ोतरी किए जाने की जरूरत है . उन्होंने कहा था, “बजट -2021 में एमएसएमई, किसानों और कामगारों की मदद की जानी चाहिए ताकि रोजगार का सृजन हो सके . कांग्रेस नेता ने कहा, “लोगों के जीवन बचाने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र पर खर्च बढ़ाया जाए . सीमाओं की सुरक्षा के लिए रक्षा खर्च में बढ़ोतरी हो.'

'बजट 2021-22 के दिल में देश के किसान, आत्मनिर्भर भारत का है विजन', PM मोदी ने थपथपाई पीठ

Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को बजट पेश किया. इसमें सरकार ने देश में बुनियादी अवसंरचना के सृजन के जरिए आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये वित्त वर्ष 2021-22 में पूंजीगत व्यय को 34.5 प्रतिशत बढ़ाकर 5.5 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया है. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा वित्तीय संस्थानों में हिस्सेदारी बिक्री से वित्त वर्ष 2021-22 में 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके साथ ही कोरोना के टीकाकरण अभियान के लिए 35,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

Video : अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार: वित्त मंत्री

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Delhi IRS Daughter Rape-Murder Case: 'अगर दीदी ने पैसे दे दिए होते' हत्यारे Rahul Meena का कबूलनामा
Topics mentioned in this article