कोविड-19 से अच्छी तरह बचाव के लिये टीके की दोनों खुराकें लेना महत्वपूर्ण: गुलेरिया

एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि कोविड-19 से सुरक्षा हासिल करने के वास्ते किसी व्यक्ति के लिये टीके की दोनों खुराकें लेना महत्वपूर्ण है ताकि इस महामारी से बचाव के लिये बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित की जा सके.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि कोविड-19 से सुरक्षा हासिल करने के वास्ते किसी व्यक्ति के लिये टीके की दोनों खुराकें लेना महत्वपूर्ण है ताकि इस महामारी से बचाव के लिये बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित की जा सके.उन्होंने कहा कि आम तौर पर दूसरी खुराक प्राप्त करने के दो सप्ताह बाद शरीर में एंटीबॉडी विकसित होती है. श्वास संबंधी रोगों के वरिष्ठ विशेषज्ञ गुलेरिया ने यह भी कहा कि भारत में पेश किए गए टीके दूसरे देशों में विकसित टीकों की तरह ही कारगर साबित होंगे.

भारत में कुछ दिन में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने की उम्मीद है. इस बीच गुलेरिया ने स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई वीडियों में ये बातें कहीं. इस वीडियो में उन्होंने टीकाकरण अभियान से संबंधित कुछ सवालों के जवाब दिये हैं. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
कौन होते हैं Advocate-on-Record? AOR हर्षिता चौबे से समझिए SC की सबसे कठिन परीक्षा की कहानी
Topics mentioned in this article