दिल्ली कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटे में सामने आए 158 कोरोना केस, 7 मरीजों की मौत

दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमण की दर 0.24 फीसदी हो गई है. जबकि रिकवरी रेट 98.1 फीसदी है. सक्रिय कोरोना मरीजों की बात करें तो यह 0.18 फीसदी है, जोकि अब तक की सबसे कम दर है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमण की दर 0.24 फीसदी हो गई है. जबकि रिकवरी रेट 98.1 फीसदी है. सक्रिय कोरोना मरीजों की बात करें तो यह 0.18 फीसदी है, जोकि अब तक की सबसे कम दर है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,194 है. अभी होम आइसोलेशन में 397 मरीज हैं.

ग्रेटा थनबर्ग की ओर से ट्वीट किए गए ''टूलकिट'' पर दर्ज की FIR, उसके नाम का जिक्र नहीं : दिल्‍ली पुलिस

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 7 मरीजों की मौत हुई और अब तक मौत का कुल आंकड़ा 10,871 पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे में 158 कोरोना केस सामने आए. अब तक दिल्ली में कुल आंकड़ा 6,35,639 हो गया है. वहीं, 24 घंटे में ठीक हुए 165 मरीज ठीक भी हुए हैं. कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 6,23,574 हो गई है.

किसानों से पूछा - जानते हैं रिहाना और ग्रेटा को? तो जवाब मिला...

बीते 24 घंटे में 67,234 (RT-PCR टेस्ट 42,395 एंटीजन 24,839) टेस्ट हुए और टेस्ट का कुल आंकड़ा 1,09,67,628 हो चुका है. कोरोना का डेथ रेट 1.71 फीसदी है, जबकि कंटेंमेंट जोन्स की संख्या 1006 हो गई है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
IRS Daughter Case: Rahul Meena की कहानी में कई नए खुलासे | Asal Mein Hua Kya | Munish Devgan
Topics mentioned in this article