चक्रवात 'वायु' 13 जून को गुजरात तट पर देगा दस्तक, राज्य सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट

तटीय क्षेत्रों में मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
Cyclone Vayu: चक्रवाती तूफान की गति 115 से 130 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है. (प्रतीकात्मक फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • 13 जून की सुबह गुजरात पहुंचने का अनुमान
  • 115 से 130 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है रफ्तार
  • मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

अरब सागर में हवा के कम दबाव की स्थिति गहराने के कारण उत्पन्न चक्रवात ‘वायु' (Cyclone Vayu) महाराष्ट्र से उत्तर में गुजरात की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, सुदूर समुद्र में हवा के कम दबाव का क्षेत्र तेजी से बनने के कारण ‘वायु' के 13 जून को गुजरात के तटीय इलाकों पोरबंदर और कच्छ क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है. विभाग ने अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान के और अधिक गंभीर रूप धारण करने की संभावना व्यक्त करते हुये कहा कि उत्तर की ओर बढ़ता ‘वायु' 13 जून को सुबह गुजरात के तटीय इलाकों में पोरबंदर से महुवा, वेरावल और दीव क्षेत्र को प्रभावित करेगा. इसकी गति 115 से 130 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है. उधर चक्रवात ‘वायु' (Cyclone Vayu) से निपटने के लिये गुजरात प्रशासन हाई अलर्ट पर है, जिसके बृहस्पतिवार को वेरावल के पास तट पर पहुंचने की संभावना है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मंगलवार को कहा कि तटीय इलाके में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जायेगा. मौसम संबंधी हालिया रिपोर्ट के अनुसार चक्रवात ‘वायु' वेरावल तट के करीब 650 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है और अगले 12 घंटे में ‘‘इसके तीव्र चक्रवाती तूफान में बदलने'' की आशंका है. यह तूफान 13 जून तक राज्य के तट पर पहुंच सकता है.

उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 19 लोगों की मौत, 48 घायल

मौसम विभाग ने तूफान के मद्देनजर सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय इलाकों में 13 और 14 जून को भारी बारिश होने और 110 किमी प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. इसे देखते हुये गुजरात सरकार ने भी हाई अलर्ट जारी करते हुये सौराष्ट्र और कच्छ इलाकों में नेशनल डिजास्टर रेस्पोंस फोर्स (एनडीआरएफ) के जवानों को तैनात किया है. तटीय क्षेत्रों में मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है. साथ ही बंदरगाहों को खतरे के संकेत और सूचना जारी करने को कहा गया है.

वीडियो: मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, करंट लगने से दौ की मौत 

Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: राज्यसभा के 7 सांसदों ने थामा 'कमल' Arvind Kejriwal | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article