कोरोना वायरस: भारतीयों को वापस लाने आज रात ईरान रवाना होगा वायुसेना का विमान

सी-17 ग्लोबमास्टर सैन्य विमान रात करीब आठ बजे हिंडन हवाई अड्डे से रवाना होगा.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
भारतीयों को वापस लाने आज रात वायुसेना का विमान ईरान के लिए रवाना होगा.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारतीय वायुसेना का विमान आज ईरान के लिए रवाना होगा
  • ईरान से भारतीयों को वापिस लाएगा विमान
  • ईरान में कोरोना वायरस से बहुत सी मौतें हो चुकी हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

भारतीय वायुसेना के परिवहन विमान को सोमवार को ईरान भेजा जाएगा ताकि कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित देश में फंसे भारतीयों को वापस लाया जा सके. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सी-17 ग्लोबमास्टर सैन्य विमान रात करीब आठ बजे हिंडन हवाई अड्डे से रवाना होगा. ईरान में करीब दो हजार भारतीय रह रहे हैं जहां पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है.

केरल में इटली से आए 3 साल के बच्चे और J&K में ईरान से आई महिला को कोरोनावायरस की पुष्टि, भारत में अब तक 43 मामले

बता दें कि तीन दिन पहले महान एयरलाइन का एक विमान 300 भारतीयों के स्वाब का नूमना ईरान से लेकर भारत आया था. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय पहले ईरान में रहने वाले भारतीयों की कोरोना वायरस की जांच के लिए एक प्रयोगशाला स्थापित करने वाला था. बहरहाल, साजो सामान के मुद्दों के कारण इस योजना को रद्द कर दिया गया. 

Video: पक्ष-विपक्ष: कोरोना संकट में अफवाह के वायरस

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | West Bengal Election 2026: अबकी बार, बंगाल में होगा आर-पार? Mamata Banerjee
Topics mentioned in this article