बाबूलाल मरांडी की बीजेपी में होगी वापसी, 17 फरवरी को JVM का भारतीय जनता पार्टी में होगा विलय

झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और झारखंड के चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर के साथ मुलाकात की.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
JVM के BJP में विलय के बाद बाबूलाल मरांडी को कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है
नई दिल्ली:

झारखंड में पिछले काफी दिनों से सियासी चहलकदमी का दौर चल रहा था. जिसके तहत आज झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और झारखंड के चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर के साथ मुलाकात की. इसके बाद साफ हो गया कि बाबूलाल मरांडी की बीजेपी में वापसी होगी. जानकारी के मुताबिक 17 फरवरी को झारखंड विकास मोर्चा का बीजेपी में विलय होगा. 

झारखंड के CM हेमंत सोरेन का मोदी सरकार पर हमला, कहा- बड़े कारोबारियों के लिए तैयार किया ये बजट

जानकारी के अनुसार जेवीएम के बीजेपी में विलय के बाद बाबूलाल मरांडी को झारखंड में कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है. बता दें कि पिछले दिनों मरांडी ने अपनी पार्टी की नई कार्यकारिणी बनाई थी, जिसमें उनके करीबियों को महत्वपूर्ण पदों पर बिठाया गया था. कहा जा रहा है कि मरांडी ने ऐसा इसलिए किया ताकि पार्टी का बीजेपी में विलय का किसी प्रकार का विरोध न हो. विधानसभा चुनावों में झारखंड विकास मोर्चा को तीन सीटों पर जीत मिली थी, दो विधायक प्रदीप यादव और बंधु टर्की को निकाल दिया गया है. इन दोनों विधायकों ने हेमंत सोरेन को समर्थन दिया था. 

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार से बाबूलाल मरांडी की पार्टी ने वापस लिया समर्थन

Advertisement

बाबूलाल मरांडी की बीजेपी में वापसी के साथ रघुवरदास को केंद्रीय राजनीति में भी बुलाए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है. बता दें कि साल 2000 में जब बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य बनाया गया था, उस समय बाबूलाल मरांडी भाजपा के दिग्गज नेता माने जाते थे और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने थे. 
 

Video: जनता ने जो जनादेश दिया है उसे हम स्वीकार करेंगे: बाबूलाल मरांडी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Raghav Chaddha Join BJP: टूट गई Arvind Kejriwal की पार्टी |Bharat Ki Baat Batata Hoon