विज्ञापन

The Super Mario Galaxy Movie Super Bowl Trailer: जानें कैसा है द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी का ट्रेलर, अरबों में कमाई करती है बच्चों की ये फिल्म

The Super Mario Galaxy Movie Trailer: सुपर बाउल 2026 में बच्चों के पसंदीदा गेम पर आधारित फिल्म 'द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जानें कैसा है ये?

The Super Mario Galaxy Movie Super Bowl Trailer: जानें कैसा है द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी का ट्रेलर, अरबों में कमाई करती है बच्चों की ये फिल्म
The Super Mario Galaxy Movie Super Bowl Trailer: द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी ट्रेलर

The Super Mario Galaxy Movie Super Bowl Trailer: आरोन हावोर्थ और माइकल जेलेनिक की एनिमेनेट फिल्म 'द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म सुपर मारियो ब्रॉस मूवी का सीक्वल है. फिल्म के दूसरे पार्ट में ज्यादातर किरदार की वापसी हो रही है. फिल्म में मारियो (क्रिस प्रैट), लुइगी (चार्ली डे), बॉसर (जैक ब्लैक), टॉड (कीगन-माइकल की) और कामेक (केविन माइकल रिचर्डसन) वापसी कर रहे हैं. इस बार कहानी में खेल का टारगेट शक्तिशाली राजकुमारी रोजालिना (ब्री लार्सन की आवाज में) की मदद से राजकुमारी पीच (आन्या टेलर-जॉय) को बचाना है. ट्रेलर कॉफी रोमांचक और थ्रिल पैदा करने वाला है. बेनी सफ्डी ने बॉसर जूनियर को अपनी खूबसूरत आवाज दी है. इस ट्रेलर को सुपर बाउल 2026 में रिलीज किया गया है.

द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी का ट्रेलर कैसा है?

ट्रेलर में मारियो एक डायनासोर को छेड़ता दिख रहा है और फिर उसके जागने के बाद सभी कांप कर इधर से उधर जान बचाने के लिए भागने लगता हैं. इससे पहले रिलीज हुए 31 सेकेंड के टीजर में मारियो ने राजकुमारी के साथ मिलकर दुश्मनों का सामना किया था. कुल मिलाकर इस गर्मी बच्चों के लिए यह एक मजेदार फिल्म रिलीज होने जा रही है.

बता दें, फिल्म पहले 3 अप्रैल को रिलीज होने जा रही थी और अब फिल्म दो दिन पहले 1 अप्रैल को रिलीज होगी. यूनिवर्सल पिक्चर्स की यह फिल्म मारियो गेम पर बेस्ड है, जिसे क्रिस मेलडांड्री और शिगुरू मियामोटो ने प्रोड्यूस किया है. यह एक फैमिली एडवेंचर फिल्म है, जो बच्चों को बहुत खूबसूरत एक्सपीरियंस देने वाली है.

पार्ट 1 की थी खूब कमाई

फिल्म के पहले पार्ट सुपर मारियो ब्रॉस मूवी (2023) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया था. फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1.36 बिलियन डॉलर की कमाई की थी. सुपर मारियो ब्रॉस मूवी एनिमेटेड सिनेमा की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म है. यह फिल्म ईस्टर के दौरान रिलीज हुई थी. छुट्टियों में अमेरिका में 166.4 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बैटमैन बनाम सुपरमैन (181 मिलियन डॉलर) के बाद वीकेंड पर शानदार कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनी थी. फिल्म ने 559 मिलियन डॉलर का मुनाफा कमाया था. यह फिल्म साल 2007 में निंटेंडो के गेम सुपर मारियो गैलेक्सी पर बेस्ड है. मारियो गेम को 90 के दशक के बच्चों ने खूब खेला है और आज भी इसका बहुत क्रेज है. आरोन होर्वाथ और माइकल जेलेनिक मैथ्यू फोगेल की कहानी पर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com