- मारिया शारापोवा ने टेनिस से लिया संन्यास
- 32 साल की थीं मारिया शारापोवा
- हॉलीवुड एक्ट्रेस ने यूं किया कमेंट
टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा (Maria Sharapova) ने 32 साल की उम्र में टेनिस को गुडबाय कह दिया है. मारिया शारापोवा ने इसका ऐलान अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये किया जिसके साथ उन्होंने अपने बचपन की एक फोटो भी शेयर की है. वह कंधे की चोट से परेशान थीं, जिस वजह से उन्हें खेल को गुडबाय कहना पड़ा. मारिया शारपोवा की इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. हॉलीवुड एक्ट्रेस जेसिका चैस्टेन (Jessica Chastain) ने भी रूसी खिलाड़ी मारिया शारापोवा (Maria Sharapova) के खेल से संन्यास लेने पर उनकी पोस्ट पर कमेंट किया है और इसे खूब पढ़ा जा रहा है. यही नहीं, मारिया शारापोवा अपने हिंदी में गर्दन पर गुदवाए गए टैटू के लिए भी फेमस रही हैं. उन्होंने अपनी गर्दन पर 'जीत' लिखवाया था.
'बागी 3' का नया गाना 'डू यू लव मी' रिलीज, दिशा पटानी का दिखा धांसू अंदाज- देखें Video
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शहनाज गिल को इस कंटेस्टेंट ने दिया जबरदस्त शॉक, बोले- आप मुझे पसंद नहीं आईं...देखें Video
मारिया शारापोवा (Maria Sharapova) ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, 'टेनिस ने मुझे दुनिया दिखाई और इसने मुझे बताया कि मैं किस चीज की बनी हुई हूं. इससे मैंने खुद की परीक्षा ली और मैंने अपनी ग्रोथ को आंका भी. इसलिए मैं अपने जीवन के अगले अध्याय में चाहे कोई भी राह चुनूं, मैं हमेशा मेहनत करती रहूंगी, आगे बढ़ती रहूंगी और बेहतर होती रहूंगी.' मारिया शारापोवा की इस पोस्ट पर हॉलीवुड एक्ट्रेस जेसिका चैस्टेन (Jessica Chastain) ने कमेंट किया और लिखा, 'आप अद्भुत महिला हो!'
मारिया शारापोवा (Maria Sharapova) न सिर्फ कोर्ट में अपने दमदार खेल के लिए पहचानी जाती रही हैं बल्कि वह मैदान के बाहर अपने ग्लैमरस अवतार की वजह से भी खूब फेमस रही हैं.
मारिया शारापोवा एक जानी-मानी मॉडल थीं. मारिया को टेनिस खेलते समय शॉट मारते समय तेज आवाज में चीखने के लिए पहचाना जाता था. उनकी इस आदत को लेकर कई खिलाड़ियों ने आपत्ति भी जताई थी. मारिया शारापोला ने पांच बार ग्रैंड स्लैम जीते थे.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं